फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हिमाचल में सड़क हादसा: गहरी खाई में गिरी बरातियों की कार, दो की मौत, एक ही गांव के तीन लोग घायल

Thu, 26 Nov 2026 09:48 PM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, सुंदरनगर (मंडी )।

सार

 कार सवार सभी लोग बरात में शामिल होकर लौट रहे थे। इसी दौरान पंडार चौकी के पास चालक वाहन से नियंत्रण खो बैठा और कार गहरी खाई में जा गिरी। हादसे के बाद घटनास्थल पर चीख-पुकार मच गई।
विज्ञापन
दुर्घटना। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हिमाचल प्रदेश के मंडी जिले के उपमंडल सुंदरनगर के निहरी क्षेत्र में पंडार चौकी के समीप गुरुवार शाम करीब 7 बजे बरात से लौट रही एक ऑल्टो कार अनियंत्रित होकर सड़क से नीचे गहरी खाई में जा गिरी। हादसे में दो लोगों की मौत हो गई, जबकि तीन अन्य घायल हो गए। कार में पांच लोग सवार थे। बरात जैदेवी से किन्दर गई थी। मृतकों की पहचान विजय कुमार उर्फ रिंकू (36) पुत्र रामदास, निवासी गांव खग्राओ, पुनीत कुमार उर्फ अंकू (34), पुत्र केवल कृष्ण, निवासी गांव बोडलीधार के रूप में हुई है। वहीं घायलों में मनोज कुमार, पुत्र भगतराम, निवासी बोडलीधार, सुरेंद्र कुमार पुत्र पोलू राम निवासी बोडलीधार, पंकज कुमार पुत्र जगतराम निवासी बोडलीधार के रूप में हुई है।

विज्ञापन
Trending Videos
विज्ञापन

अंधेरे में घायलों को खाई से निकालने में पुलिस जवानों को काफी मशक्कत करनी पड़ी
जानकारी के अनुसार, कार सवार सभी लोग बरात में शामिल होकर लौट रहे थे। इसी दौरान पंडार चौकी के पास चालक वाहन से नियंत्रण खो बैठा और कार गहरी खाई में जा गिरी। हादसे के बाद घटनास्थल पर चीख-पुकार मच गई। स्थानीय लोगों ने तुरंत राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया और वाहन में फंसे लोगों को बाहर निकालने में मदद की। इसके बाद घायलों को उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया गया। डीएसपी भारत भूषण ने बताया कि अंधेरा होने के कारण घायलों को खाई से बाहर निकालने में पुलिस जवानों को काफी मशक्कत करनी पड़ी। सभी घायलों का अस्पताल में उपचार करवाया जा रहा है। पुलिस हादसे के कारणों की जांच कर रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें