फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Himachal: चंबा-तीसा मार्ग पर इंड नाला के समीप कार दुर्घटनाग्रस्त, दंपती की मौत, एक घायल

Sat, 03 Jan 2026 11:03 AM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, चंबा।

सार

 इंड नाला के पास शनिवार सुबह 4 हुए दर्दनाक कार हादसे में दंपती की मौत हो गई जबकि हादसे में एक हिमाचली लोक कलाकार घायल हुआ है।
विज्ञापन
चंबा-तीसा मार्ग पर ईंट नाला में खाई में गिरी कार। - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

 चंबा-तीसा मार्ग पर इंड नाला के पास शनिवार सुबह 4 हुए दर्दनाक कार हादसे में दंपती की मौत हो गई जबकि हादसे में एक हिमाचली लोक कलाकार घायल हुआ है। जिसे प्राथमिक उपचार के बाद दाखिल किया गया। पुलिस, अग्निशमन जवानों ने राहगीरों की मदद से शवों को खाई से निकाल कर सड़क पर पहुंचाया। जहां से एंबुलेंस के जरिये शव मेडिकल कॉलेज चंबा पहुंचाए। पुलिस देखरेख में पोस्टमार्टम के बाद शवों को परिजनों के हवाले कर दिया है। मृतकों की पहचान हरि सिंह (45) और उनकी पत्नी कमलो निवासी गांव कुहोग सिद्धोट के रूप में हुई है। हादसे में घायल हुए व्यक्ति की पहचान हिमाचली लोक गायक जगदीश सोनी निवासी कुंडी के रूप में हुई है। उन्हें उपचार के लिए मेडिकल कॉलेज चंबा में भर्ती करवाया गया है। जहां उनकी हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है। बताया जा रहा है कि दंपती अपनी बेटी की परीक्षा के लिए कार लेकर शुक्रवार धर्मशाला गया था। परीक्षा करवाने के बाद शनिवार सुबह बेटी को क्वार्टर में छोड़ कर तीनों घर लौट रहे थे। इंड नाला के समीप पहुंचने पर अचानक कार अनियंत्रित हो सड़क से 500 मीटर नीचे खाई में जा गिरी। मौके पर पहुंची पुलिस, अग्निशमन और राहगीरों ने कार की खिड़की तोड़ कर शव बाहर निकाला। इस दर्दनाक हादसे से पूरे क्षेत्र में शोक की लहर है। पुलिस अधीक्षक विजय सकलानी ने बताया कि कार दुर्घटना में दंपती की मौत हुई है जबकि तीसरा सवार घायल हुआ है।

विज्ञापन


विज्ञापन

पैरापिट होते तो टल सकता था बड़ा हादसा
 चंबा-तीसा मार्ग पर इंड नाला के समीप आधा किलोमीटर के दायरे में पैरापिट का नामोनिशान न होना वाहन दुर्घटनाओं की वजह बन रहा है। शनिवार सुबह हुए दर्दनाक कार हादसे ने मृतक दंपती के परिवार को ताउम्र न भूलने वाले जख्म दे दिए। दुर्घटना स्थल पर सड़क किनारे यदि पैरापिट होते तो दंपती की जान बच सकती थी। अब इसे विभागीय चूक कहा जाए या लापरवाही। इस स्थान पर अब तक अमूमन 15 सड़क हादसों में 25 लोग अपनी जान गंवा चुके हैं। बावजूद इसके लोक निर्माण विभाग निद्रा से नहीं जाग पाया है। हादसों में कई परिवार तबाह हो रहे हैं। बावजूद इसके समस्या समाधान न होना चिंता का विषय बना हुआ है। बताया जा रहा है कि सड़क हादसे में जान गंवाने वाले दंपती की दो बेटियां और एक बेटा है। उनकी बेटी चंबा कॉलेज में पढ़ती है। शुक्रवार को वे बेटी की परीक्षा के लिए धर्मशाला गए हुए थे। धर्मशाला से लौटने के बाद बेटी को क्वार्टर में छोड़ अपने घर के लिए निकले माता-पिता का सफर अंतिम साबित हुआ। दर्दनाक हादसे में दंपती की कार हादसे में मौत हो गई। यदि इंड नाला के समीप पैरापिट होते तो बड़ा हादसा होने से टल जाता। पीडब्ल्यूडी के अधिशासी अभियंता जोगेंद्र शर्मा ने बताया कि मामला ध्यान में लाया गया है। सड़क किनारे पैरापिट लगाने को लेकर प्रयास किए जाएंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें