फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शिमला: इंटर कॉलेज महिला वॉलीबाल में आरकेएमवी कॉलेज विजेता

Sun, 30 Oct 2022 10:57 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला ब्यूरो, शिमला

सार

प्रदेश की राजधानी शिमला के उत्कृष्ट शिक्षा केंद्र राजकीय महाविद्यालय संजौली में आयोजित हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय इंटर कॉलेज महिला वॉलीबाल प्रतियोगिता में आरकेएमवी शिमला की टीम विजेता रही। 
विज्ञापन
इंटर कॉलेज महिला वॉलीबाल की विजेता टीम। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हिमाचल प्रदेश की राजधानी शिमला के उत्कृष्ट शिक्षा केंद्र राजकीय महाविद्यालय संजौली में आयोजित हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय इंटर कॉलेज महिला वॉलीबाल प्रतियोगिता में आरकेएमवी शिमला की टीम विजेता रही। रविवार को फाइनल मुकाबले में आरकेएमवी ने मेजबान संजौली की टीम को मात देकर ट्रॉफी पर कब्जा किया। राजकीय कन्या महाविद्यालय शिमला ने राजकीय महाविद्यालय संजौली को 19-25, 25-21, 25-22, 25-23 से हराकर खिताब अपने नाम किया। हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय के पीजी सेंटर की टीम तीसरे स्थान पर रही।

विज्ञापन


प्रतियोगिता के समापन पर एसजेवीएन लिमिटेड की निदेशक गीता कपूर मुख्यातिथि थीं। उन्होंने विजेता और उप विजेता टीमों को सम्मानित किया। महाविद्यालय के प्राचार्य सीबी मेहता ने मुख्यातिथि का स्वागत किया। उन्होंने कहा कि 3 दिन तक चली प्रतियोगिता में प्रदेशभर की 22 टीमों ने भाग लिया। खेल आयोजन समिति के वाइस चेयरमैन भूपेंद्र ठाकुर ने कहा कि इस प्रतियोगिता में अच्छा प्रदर्शन करने वाली खिलाड़ियों का इंटर यूनिवर्सिटी प्रतियोगिता के लिए चयन किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें