लोक निर्माण विभाग (प्रोजेक्ट) इंजीनियर- इन- चीफ आरके वर्मा लोक निर्माण विभाग (प्रशासनिक) के प्रमुख बन सकते हैं। इधर, हमीरपुर जोन के चीफ इंजीनियर बीआर धीमान को लोनिवि प्रोजेक्ट का इंजीनियर इन चीफ बनना प्रस्तावित है।
सरकारी स्तर पर रिक्त पदों को भरने के लिए डीपीसी की प्रक्रिया शुरू हो गई है। दो दिन के भीतर फाइल मामले को चुनाव आयोग के पास अनुमति के लिए भेजा जाएगा। सरकार इसलिए भी ईएनसी की तैनाती जल्द करना चाहती है कि विभाग में विकास कार्यों की फाइलें लंबित पड़ गई हैं।
वर्तमान में लोक निर्माण विभाग के इंजीनियर इन चीफ आरपी वर्मा और हिमुडा के सीईओ उमेश के सेवानिवृत्त होने से यह पद खाली हो गई है। लोक निर्माण विभाग में इंजीनियर-इन-चीफ और चीफ इंजीनियर (सीईओ) का पद खाली हो गया है।
विभाग के चीफ इंजीनियर को हिमुडा में सीईओ लगाया जाता है। इस पद पर तैनात इंजीनियर 30 अप्रैल को सेवानिवृत्त हो गई है। अब विभाग इन पदों को वरिष्ठता के आधार पर भरने के लिए डीपीसी कर रहा है। एक चीफ इंजीनियर को हिमुडा में सीईओ लगाया जाएगा और धीमान को ईएनसी पद पर पदोन्नत किए जाने के बाद यहां पर एससी को पदोन्नत कर चीफ इंजीनियर लगाया जाएगा।
वरिष्ठता नहीं होगी दरकिनार
प्रदेश सरकार का मानना है कि लोक निर्माण विभाग में वरिष्ठता दरकिनार नहीं होगी। जो इंजीनियर वरिष्ठ होगा उन्हें ईएनसी लगाया जाएगा। इधर, लोक निर्माण विभाग के इंजीनियरों ने सेवा विस्तार के मामले को खारिज करने करने पर मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर, चुनाव आयोग, चीफ सेक्रेटरी बीके अग्रवाल का आभार जताया है।