फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shimla News: कांग्रेस समर्थित रीता धीमान बनीं पंचायत समिति ननखड़ी की अध्यक्ष, भाजपा के शेर सिंह उपाध्यक्ष

Wed, 04 Oct 2023 04:31 PM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर बुशहर
विज्ञापन
रीता धीमान बनीं पंचायत समिति ननखड़ी की अध्यक्ष, शेर सिंह उपाध्यक्ष - फोटो : संवाद
विज्ञापन

 बीते 19 सितंबर से रिक्त चल रहे पंचायत समिति ननखड़ी को नया अध्यक्ष और उपाध्यक्ष मिल गया है।  बुधवार को हुए चुनाव में कांग्रेस समर्थित रीता धीमान को ननखड़ी पंचायत समिति को नया अध्यक्ष चुना गया है। जबकि शेर सिंह खूंद को फिर से उपाध्यक्ष पद की कमान मिली है। अध्यक्ष पद के लिए हुए चुनाव में रीता धीमान ने एकतरफा जीत हासिल की है। वहीं, क्रॉस वोटिंग की मदद से शेर सिंह खूंद एक बार फिर उपाध्यक्ष बनने में कामयाब रहे। बुधवार को पीठासीन अधिकारी एवं एसडीएम रामपुर निशांत तोमर की अध्यक्षता में पंचायत समिति सभागार ननखड़ी में अध्यक्ष और उपाध्यक्ष पद के लिए चुनाव आयोजित हुए।

विज्ञापन


अध्यक्ष पद के लिए कांग्रेस समर्थित रीता धीमान और भाजपा समर्थित प्रीति मंगल के बीच मुकाबला हुआ। मतदान में रीता धीमान को 15 में से नौ वोट पड़े। उपाध्यक्ष के लिए भाजपा समर्थित शेर सिंह खूंद और कांग्रेस समर्थित नरेश गुप्ता के बीच मुकाबला हुआ। कांग्रेस के नौ पंचायत समिति सदस्य होने के बावजूद भी भाजपा समर्थित शेर सिंह खूंद ने जीत हासिल की। एसडीएम निशांत तोमर की अध्यक्षता में सुबह 11:00 बजे चुनाव प्रक्रिया शुरू हुई, जबकि दोपहर 2:30 बजे चुनाव के नतीजे घोषित किए गए। मतपत्र के जरिये 15 पंचायत समिति सदस्यों ने अपने मत का इस्तेमाल किया।  

 19 सितंबर को पंचायत समिति ननखड़ी के नौ सदस्यों ने अध्यक्ष और उपाध्यक्ष पद के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव लाया था। इसके बाद उपायुक्त शिमला ने पंचायत समिति अध्यक्ष और उपाध्यक्ष के चुनाव करवाने के लिए एसडीएम रामपुर को चुनाव की जिम्मेवारी सौंपी थी।इउधर, पीठासीन अधिकारी एवं एसडीएम रामपुर निशांत तोमर ने बताया कि चुनाव के जरिये पंचायत समिति ननखड़ी के अध्यक्ष और उपाध्यक्ष का चयन किया गया है।  अध्यक्ष पद पर रीता धीमान, जबकि उपाध्यक्ष पद पर शेर सिंह खूंद काबिज हुए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें