फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

धवन बोले, काम आएंगे सीनियर्स के दिए टिप्स

Sat, 06 Feb 2016 01:19 PM IST
राकेश राणा/अमर उजाला, मंडी
विज्ञापन
विज्ञापन
एशिया कप और टी-20 वर्ल्ड कप के लिए चुनी गई भारतीय टीम में स्थान न मिलने से हिमाचल के क्रिकेटर ऋषि धवन निराश नहीं हैं। बकौल धवन उनका अगला लक्ष्य फिर से टीम इंडिया है। इसके लिए और मेहनत करेंगे।
विज्ञापन


आस्ट्रेलिया दौरे ने बहुत कुछ सिखाया। यह अनुभव अब तैयारियों में काम आएगा। आस्ट्रेलिया दौरे के बाद मंडी में घर पहुंचे धवन ने कहा कि दौरे में सीनियर खिलाड़ियों से बहुत कुछ सीखा। अमर उजाला से बातचीत में धवन ने कहा कि सीनियर्स के टिप्स से बल्लेबाजी तथा गेंदबाजी में निखार आया है। ऑस्ट्रेलियन पिचों पर गेंदबाजी और बल्लेबाजी मुश्किल भरी थी।

ड्रेसिंग रूम में सीनियर्स के साथ बिताए लम्हों को साझा करते हुए ऋषि ने बताया कि ड्रेसिंग रूम में लक्ष्य हासिल करने पर जश्न का माहौल रहा। ऑस्ट्रेलिया से लगातार चार मैच हारने पर टुअर के बाकी के चार मैच पर जीत के लिए इंडिया टीम ने प्लान बनाया था। उन्होंने कहा कि टीम इंडिया से खेलती बार उन्हें ट्रेनिंग कैसी करनी है, कैसे खेलना समेत अन्य चीजों बारे सीखने को मिला।
विज्ञापन


जिसका फायदा उन्हें भविष्य में होगा। ऋषि ने कहा कि टीम इंडिया से ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पहला विकेट हासिल करने का सुनहरा पल उन्हें हमेशा याद रहेगा। उन्होंने कहा कि उनका अगला लक्ष्य आईपीएल समेत अन्य सीरीज में भारतीय टीम से खेलना रहेगा। जिसके लिए उनका अभ्यास जारी रहेगा।
विज्ञापन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें