फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सस्ते राशन डिपुओं में अब महंगा मिलेगा ये सामान

Fri, 12 Jun 2015 12:04 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला
विज्ञापन
विज्ञापन
प्रदेश के 18 लाख राशनकार्ड धारक परिवारों को अब सस्ते राशन के डिपुओं में में महंगी दालें मिलेंगी। प्रदेश सरकार ने दालों के रेट में 15 से 23 रुपये तक की बढ़ोतरी की है। मार्केट में दालों के रेट में उछाल आने से दालें महंगी हुई हैं।
विज्ञापन


प्रदेश सरकार ने दाल चना, सफेद चना और काले मसूर की दाल को फाइनल कर दिया है। प्रदेश सरकार ने कंपनी को एक सप्ताह के भीतर गोदामों में सप्लाई भेजने के आदेश जारी किए हैं। इसी माह से ही उपभोक्ता को झटका लगेगा।
खाद्य आपूर्ति मंत्री जीएस बाली की अध्यक्षता में वीरवार देर शाम तक चली बैठक में यह दालें फाइनल की गई। सरकार ने माश की दाल को बदलकर काला मसूर की दाल को फाइनल किया है।
विज्ञापन


इस रेट पर मिलेंगी दालें
1. दाल चना - 40 रुपये
2 सफेद चना - 40 रुपये
3 मसूर - 63.50 रुपये

पहले थे यह रेट
1. दाल चना - 25.25 रुपये
2. सफेद चना - 39.99 रुपये
3. माश - 34.99 रुपये

दो बार टेंडर रद के बाद फाइनल हुईं दालें- खाद्य आपूर्ति निगम ने इससे पहले दो बार टेंडर आमंत्रित किए, लेकिन दालों के रेट ज्यादा आने से सरकार ने इन्हें रद कर दिया था। मामला मंत्रिमंडल में लाने के बाद सरकार ने दालों की सब्सिडी में इजाफा किया। इसके बाद सरकार ने नए दालों के रेट फाइनल किए।

खाद्य आपूर्ति मंत्री जीएस बाली ने कहा कि मार्केट में दालों के रेट में उछाल आया है, इसके चलते रेट में बढ़ोतरी हुई है। अगर मार्केट में दालों के रेट कम होंगे तो डिपुओं में भी कम हो जाएंगे। दालें फाइनल कर दी है, इस बार राशनकार्ड उपभोक्ताओं को नई दाल काला मसूर दी जा रही है।
विज्ञापन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें