अब आपके मोबाइल पर रोजगार और प्रतियोगी परीक्षाओं से संबंधित हर अपडेट बस एक क्लिक पर मिलेगा। पालमपुर और मंडी के चार युवाओं ने एक ऐसी ऐप बनाई है, जिसमें शहरों के क्लीनिक, अस्पताल और रेस्टोरेंट से संबंधित हर जानकारी मिलेगी। प्लंबर और कारपेंटर आदि भी इस ऐप के जरिये मिल जाएंगे।
ऐप को डिजाइन करने वाले युवा एक वर्ष से इस काम में जुटे थे। यह ऐप 25 जनवरी को पूर्ण राज्यत्व दिवस पर लांच की गई। ऐप में महज सामान और शहर का नाम डालने से हर छोटे-बड़े स्टोर की जानकारी मिलेगी। ऐप को डिजाइन करने वाले रोहित, अश्वनी, अमित और अनिल मंहत ने कहा कि इसे उन्होंने रिंग टू रेड का नाम दिया है। ऐप में सूबे के हर शहर के बड़े और मध्यम वर्गीय स्टोर को ऐप के जोड़ा है।
हर स्टोर के नंबर सहित प्रोडक्ट की जानकारी होगी। कपड़े, ज्वेलरी, दवाइयों, सहित अन्य सभी चीजें इस ऐप से मिलेंगी। अपना जिला छोड़कर अन्य शहरों में रह रहे लोगों को इस ऐप से फायदा मिलेगा। कहा कि ऐप में कारपेंटर, मिस्त्री, प्लंबर सहित अन्य श्रेणियों के वर्करों के नंबर भी रहेंगे। यह ऐप पहले चरण में मंडी और हमीरपुर में लांच की गई है। बाद में इससे प्रदेश के शहरों के छोटे-बड़े स्टोर जोड़े जाएंगे।