फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

देवभूमि की इस बेटी को मिला बेस्ट राइजिंग एक्ट्रेस अवार्ड

Sun, 29 Jan 2017 04:57 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला
विज्ञापन
विज्ञापन
हिमाचल की बेटी शिव्या पठानिया ने छोटे पर्दे पर धमाल मचा दिया है। इसके लिए उन्हें बेस्ट राइजिंग एक्ट्रेस का अवार्ड दिया गया है। ये अवार्ड कलाकार परिवार फाउंडेशन संस्था की ओर से दिया गया है। शिमला के खलीणी की रहने वाली शिव्या पठानिया ने धारावाहिक ‘एक रिश्ता साझेदारी का’ में लीड रोल निभाया है।
विज्ञापन


यह धारावाहिक सोनी टीवी से प्रसारित होता रहा है। इस धारावाहिक में शिव्या पठानिया ने एक आधुनिक लड़की का किरदार निभाया है। ये जानकारी शिव्या पठानिया के पिता सुभाष पठानिया ने दी है। उन्होंने बताया कि उनकी बेटी समर फेस्टिवल 2013 में मिस शिमला रह चुकी हैं।
विज्ञापन

कोलकाता में मिला अवॉर्ड

बेटी ने 10वीं और 12वीं की पढ़ाई हेनोल्ट पब्लिक स्कूल शिमला से की है। वर्ष 2010 में उन्होंने चितकारा यूनिवर्सिटी से बीटेक किया। इसी यूनिवर्सिटी में शिव्या पढ़ाई के लिए मॉडलिंग डांसिंग और अन्य गतिविधियों में भाग लेती रही हैं। ऑडिशन के बाद में 2014 में महानगरी मुंबई पहुंच गईं।

शिव्या के पिता श्रम एवं रोजगार विभाग में विधि अधिकारी हैं। उनकी माता पुष्पा पठानिया ने बताया कि वे मूल रूप से हमीरपुर के रहने वाले हैं। बिलासपुर में भी उनके घर हैं। उनका ननिहाल रोहडू़ में है। दिव्या को यह पुरस्कार 25वें वर्ष के कलाकार अवार्ड्स समारोह में 22 जनवरी 2017 को साइंस सिटी ऑडिटोरियम कोलकाता में दिया गया है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें