फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बोर्ड परीक्षाओं के पांच साल के प्रश्नपत्रों का होगा रिविजन

Thu, 25 Feb 2021 03:24 AM IST
Krishan Singh अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
विज्ञापन
सांकेतिक - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

प्री-बोर्ड और बोर्ड की वार्षिक परीक्षाओं की तैयारियों में जुटे 10वीं और 12वीं कक्षा के विद्यार्थियों को बीते पांच वर्षों के दौरान जारी हुए बोर्ड के प्रश्नपत्रों का रिविजन करवाया जाएगा। आठ मार्च से शुरू होने वाली प्री बोर्ड और 13 अप्रैल से होने वाली वार्षिक परीक्षाओं में बेहतर परिणाम लाने के लिए शिक्षा विभाग ने यह फैसला लिया है। सेकेंड टर्म की परीक्षाओं में 33 फीसदी से कम अंक लाने वाले विद्यार्थियों पर अधिक ध्यान दिया जाएगा। समग्र शिक्षा अभियान के राज्य परियोजना निदेशालय की ओर से वीरवार को सभी जिला उपनिदेशकों और परियोजना अधिकारियों को एक्शन प्लान बनाने के निर्देश जारी किए गए हैं।

विज्ञापन


राज्य परियोजना निदेशक ने कहा है कि शैक्षणिक सत्र 2020-21 की प्री-बोर्ड और वार्षिक परीक्षाओं के लिए अब कम समय शेष रह गया है। ऐसे में सभी स्कूलों में परीक्षाओं को लेकर एक्शन प्लान बनाए जाएंगे। परिणाम बेहतर करने के लिए शिक्षकों से संवाद किया जाएगा। विद्यार्थियों की कमजोरियों को चिन्हित कर उन पर विशेष तौर पर काम किया जाएगा। हर जिले के डाइट शिक्षकों की ओर से तैयार किए जाने वाले प्लान की समीक्षा करेंगे। हर घर पाठशाला कार्यक्रम में तैयार की गई शिक्षण सामग्री की मदद ली जाएगी। सोमवार से शुक्रवार तक व्हाट्सएप के माध्यम से विद्यार्थियों के लिए प्रश्नोत्तरी करवाई जाएगी। हर विषय के दस प्रश्न इस दौरान पूछे जाएंगे। यह सवाल बीते पांच वर्षों की बोर्ड परीक्षाओं के प्रश्नपत्रों के आधार पर चुने जाएंगे। इसके अलावा हर शनिवार और रविवार को परीक्षाओं का पूर्वाभ्यास करवाया जाएगा। व्हाट्सएप के माध्यम से विद्यार्थियों को प्रश्नपत्र भेजे जाएंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें