फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मकान का डंगा ढहने से तीन मजदूर दबे, एक का शव बरामद

Mon, 11 Jul 2016 12:04 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला
विज्ञापन
शिमला के चिढ़गांव से बड़ी खबर आ रही है। यहां देर शाम एक डंगे के ढहने से तीन मजदूर मलबे में दब गए हैं। - फोटो : Demo pic
विज्ञापन
शिमला के रोहड़ू के चिढ़गांव की कुलगांव पंचायत में रविवार शाम एक निजी मकान से सटा डंगा ढह गया। इससे यहां काम में लगे तीन मजदूर मलबे में दब गए। तीन अन्य मजदूरों ने यहां से भागकर जान बचाई।
विज्ञापन


पुलिस के अनुसार नेपाल मूल के ये छह मजदूर निर्माणाधीन मकान के साथ लगते डंगे के काम में लगे थे। अचानक डंगा भरभराकर तीन मजदूरों पर गिर गया। घटना का पता चलते ही स्‍थानीय लोग मौके पर जमा हो गए। इसके बाद प्रशासन और पुलिस की टीमें भी मौके पर पहुंच गई।

स्‍थानीय लोगों की मदद से पुलिस ने रेस्‍क्यू ऑपरेशन शुरू कर दिया। देर रात करीब साढ़े नौ बजे एक मजदूर का शव मलबे से निकाला गया। वहीं, बाकी दो की तलाश के लिए देर रात तक रेस्‍क्यू ऑपरेशन जारी रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

भारी बारिश ने बढ़ाई मुसीबत

वहीं, भारी बारिश के चलते दोनों की तलाश में काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा। फिलहाल रेस्‍क्यू ऑपरेशन जारी है और मजदूरों की तलाश की जा रही है। उम्मीद जताई जा रही है कि शायद कोई मजदूर अभी भी जिंदा बचा हो।

मौके पर पहुंचे एसडीएम रोहड़ू यशपाल वर्मा ने बताया कि डंगे के गिरने की सूचना मिलने के तुरंत बाद ही यहां रेस्‍क्यू ऑपरेशन शुरू कर दिया गया है। अभी तक एक मजदूर का शव बरामद किया गया है। हादसा कैसे हुआ, इसकी भी जांच की जा रही है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें