फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

समरहिल में मनोरमा ने मारी बाजी

Sat, 10 May 2014 10:08 AM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, शिमला
विज्ञापन
विज्ञापन
जमा दो के स्कूल शिक्षा बोर्ड के घोषित परीक्षा परिणाम में वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला समरहिल में विज्ञान संकाय का परीक्षा परिणाम 88.23, वाणिज्य का 92 और कला का 76 फीसदी परिणाम रहा।
विज्ञापन


स्कूल में विज्ञान में मनोरमा ने सर्वाधिक 81 फीसदी अंक ले पहला, नवनीत राणा ने 80 फीसदी के साथ दूसरा, सत्य प्रकाश ने 78 फीसदी अंकों के साथ स्कूल में तीसरा स्थान प्राप्त किया।

वाणिज्य संकाय में गीता देवी ने 79.2 फीसदी के साथ पहला, ईशु ने 76 फीसदी के साथ दूसरा और अजय कुमार ने 72 फीसदी अंक अर्जित कर स्कूल में तीसरा स्थान प्राप्त किया।
विज्ञापन


कला संकाय में रितु चौहान ने सबसे अधिक 62 फीसदी अंक लेकर पहला स्थान प्राप्त किया। वहीं क्लास में पूजा ने 60.8 सविता ने 60 फीसदी अंक अर्जित कर तीसरा स्थान प्राप्त किया।

स्कूल के प्रधानाचार्य सुरजीत राव ने कहा कि इस बार छात्रों का बोर्ड परीक्षा में अच्छा प्रदर्शन रहा। इसके लिये उन्होंने सभी छात्र छात्राओं, शिक्षकों और अभिभावकों को बधाई दी है।
विज्ञापन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें