फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पेपर चेकिंग में लापरवाही बरतने वाले तीन शिक्षकों पर प्रतिबंध

Wed, 24 Jul 2019 11:16 AM IST
Krishan Singh न्यूज डेस्क, अमर उजाला, धर्मशाला
विज्ञापन
विज्ञापन

हिमाचल के सरकारी स्कूलों में दिन प्रतिदिन खराब हो रही शैक्षणिक गुणवत्ता को सुधारने के लिए शिक्षा बोर्ड ने शिक्षकों पर सख्त कार्रवाई करना शुरू कर दी है। वार्षिक परीक्षा के पेपरों की गलत चेकिंग और उसमें लापरवाही बरतने वाले शिक्षकों को शिक्षा बोर्ड बैन करेगा। दोषी पाए जाने पर ऐसे लापरवाह शिक्षक भविष्य में दोबारा पेपर चेकिंग प्रक्रिया में भाग नहीं ले पाएंगे। शिक्षा बोर्ड ऐसे शिक्षकों पर विभागीय कार्रवाई के लिए भी अनुमोदन करेगा। 

विज्ञापन


सख्त रवैया अपनाते हुए शिक्षा बोर्ड ने ऐसे तीन शिक्षक पेपर चेकिंग के लिए आगे से बैन कर दिए। शिक्षा बोर्ड ने शिक्षा निदेशक को पत्र लिखकर इन शिक्षकों को कारण बताओ नोटिस जारी कर कार्रवाई करने की अनुशंषा की है। ऐसे लापरवाह और शिक्षकों की लिस्ट भी बनाई जा रही है जिन पर कार्रवाई होगी। शिक्षा बोर्ड के सचिव धर्मेश रमोत्रा ने कहा कि सोमवार को तीन शिक्षकों पर कार्रवाई की गई है। शेष लिस्ट बनाई जा रही है।

विद्यार्थियों के भविष्य के साथ किसी भी तरह का खिलवाड़ और अन्याय न हो, इसलिए यह कार्रवाई की गई है। रमोत्रा ने बताया कि एक केस को स्टडी करते समय पाया गया कि गणित की आंसरशीट में एक अध्यापक ने विद्यार्थी को एक प्रश्न के उत्तर में 3 नंबर दिए। लेकिन, बाद उसे उसी उत्तर का जीरो नंबर दिया। जबकि, यह उत्तर सही था। इस मामले में भी कार्रवाई की जा रही है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें