क्रिसमस और न्यू ईयर पर जिला प्रशासन ने दी राहत
दो जनवरी तक पार्किंग के लिए खुली रहेंगी प्रतिबंधित सड़कें
अमर उजाला ब्यूरो
शिमला। क्रिसमस और न्यू ईयर सैलिब्रेशन के लिए बड़ी संख्या में पर्यटकों के शिमला पहुंचने की संभावना के चलते शहर की कई प्रतिबंधित सड़कों को अब बतौर पार्किंग इस्तेमाल किया जा सकेगा। जिला पुलिस की ओर से भेजे प्रस्ताव पर जिला प्रशासन ने मंजूरी दे दी है।
इन सड़कों पर गाड़ियां पार्क करने को लेकर अधिसूचना भी जारी कर दी है। क्रिसमस से पहले ही शिमला में पर्यटक वाहनों की आमद बढ़ गई है। रोजाना करीब 5000 पर्यटक वाहन शोघी बैरियर से शहर में प्रवेश कर रहे हैं। सामान्य दिनों में यह संख्या 2000 से 2500 रहती है। वीकेंड पर क्रिसमस के चलते शहर में पहुंचने वाले पर्यटक वाहनों की संख्या बढ़कर 8 से 10 हजार पहुंचने की संभावना है। शहर में महज 5000 वाहनों के लिए पार्किंग की व्यवस्था है। ऐेसे में पर्यटक वाहन सर्कुलर रोड सहित शहर की मुख्य सड़कों पर खड़े न हो इसके लिए प्रतिबंधित सड़कों को पार्किंग के लिए खोलने की मंजूरी दी है। शुक्रवार से ही यह आदेश लागू कर दिए हैं। दो जनवरी तक यह आदेश जारी रहेंगे।
इन सड़कों कर खड़ी सकेंगे वाहन
1. चौड़ा मैदान पोस्ट ऑफिस से एडवांस स्टडी, वाया एवॉलॉज
2. संजौली चौक से डेंटल अस्पताल तक कार्ट रोड पर हिल साइड
3. राजभवन से हिमफेड पेट्रोल पंप तक हिल साइड