रेलवे ने कालका-शिमला ट्रैक के सभी स्टेशनों पर वाई-फाई सुविधा शुरू कर दी है। रेलवे के सीएमडी पुनीत चावला ने बताया कि पहले कालका, शिमला और सोलन को वाई-फाई की सुविधा दी गई थी।
अब इस रेलवे के बड़ोग, धर्मपुर, गुम्मन, कोटी, कुमारहट्टी, डगशाई, सनवारा, टकसाल, कंडाघाट, सलोगड़ा, कनोह, कैथलीघाट, शोघी, तारा देवी और समरहिल स्टेशन के यात्रियों के लिए भी इस सुविधा को प्रदान कर दिया गया है। यात्रियों को वाईफाई नेटवर्क को स्मार्ट फोन से जोड़ना होगा।