कैंडल मार्च चलता रहेगा
आरडीए डॉक्टरों ने हड़ताल वापस ले ली है, लेकिन कोलकता में जो घटना हुई है, उसका विरोध आरडीए करती रहेगी। बताया जा रहा है कि ड्यूटी के बाद विरोध स्वरूप कैंडल मार्च निकालते रहेंगे।
सीएम ने मांगें पूरी करने का दिया आश्वासन
राज्य मेडिकल और डेंटल कॉलेज टीचर एसोसिएशन के अध्यक्ष डॉ. बलवीर वर्मा ने कहा कि मांगें मानने के बाद डॉक्टर काम पर लौट रहे हैं। मांगों पर मुख्यमंत्री सुक्खू से चर्चा हुई है। उन्होंने मांगें पूरी करने का आश्वासन दिया है।