हिमाचल प्रदेश के कुल्लू जिले में पंचायत प्रधान पदों के बाद जिला निर्वाचन अधिकारी एवं डीसी कुल्लू ने जिला परिषद सदस्य, पंचायत समिति सदस्य और अध्यक्ष के पदों के लिए आरक्षण रोस्टर जारी कर दिया है। जिला कुल्लू की 103 पंचायत समितियों के आरक्षण के साथ बीडीसी अध्यक्ष पद के आरक्षण का रोस्टर जारी कर दिया है। आरक्षण रोस्टर में 36 बीडीसी वार्ड महिलाओं के लिए आरक्षित किए गए हैं। 34 पर पुरुष चुनाव लडे़ंगे इसके अलावा 17 पद अनुसूचित जाति महिला और 14 पद अनुसूचित जाति के लिए रखे हैं। साथ ही बीडीसी के अध्यक्ष पद के लिए आरक्षण रोस्टर जारी कर दिया है। कुल्लू व आनी में महिला, नग्गर व निरमंड में पुरुषों को अध्यक्ष बनाया जाएगा। बंजार का बीडीसी अध्यक्ष पद अनुसूचित जाति महिला के लिए आरक्षित किया है। नग्गर खंड से अनुसूचित जाति के लिए आरक्षित बीडीसी वार्ड वशिष्ठ, चंसारी व जगतसुख, निरमंड से खरगा, घाटू व कोट, आनी खंड से लझेरी व लगौटी, बंजार से कलवारी व सराज, कुल्लू खंड से बजौरा, शिलानाल, ज्येष्टा व कोठीसारी, अनुसूचित जाति महिलाओं के लिए हलाण-दो, नसोगी व सरसेई, निरमंड से कुशवा, अरसू, राहणू व भालसी, आनी से रोपा, बटाला व तलूणा, बंजार के कोठीचैहणी व शिल्ली तथा कुल्लू से कसोल, शिलीहार, बाशिंग, डुखरीगाहर व देवगढ़गोही, नग्गर खंड से अनुसूचित जनजाति के लिए प्रीणी तथा अनुसूचित जनजाति महिला के लिए शलीन वार्ड को आरक्षित किया गया।