रीजनल मेडिकल रिसर्च सेंटर में क्षेत्र विशेष में पनपने वाले रोग और उनके विभिन्न प्रकारों पर शोध किया जाता है। पीजीआई से जुड़े 300 बिस्तर के इस केंद्र के खुलने से हिमाचल के ऊना, कांगड़ा और हमीरपुर जिलों के अलावा पंजाब के नंगल, गढ़शंकर और होशियारपुर के लोगों को सुपर स्पेशलिएटी स्वास्थ्य सुविधाएं मिलेंगी। अब देश के विभिन्न स्वास्थ्य केंद्रों में दवाएं यूं ही एक्सपायर नहीं होंगी। उनका समय पर समुचित प्रयोग हो पाएगा।
केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा ने बताया कि उनके मंत्रालय ने एक ऐसा सिस्टम डेवलप किया है, जिसमें किसी भी छोटे स्तर के स्वास्थ्य केंद्र में दवाओं के अतिरिक्त स्टॉक और उसकी एक्सपायरी डेट की जानकारी ऑनलाइन उपलब्ध होगी। अगर किसी केंद्र में दवाओं का स्टॉक अगले माह एक्सपायर हो रहा है तो वह दवाई ऐसे केंद्र को भेजी जाएगी, जहां उसकी खपत अधिक है।