फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

देश भर के डेहलिया फूलों का हिमाचल में होगा शोध

Thu, 21 Mar 2019 05:00 AM IST
अरविन्द ठाकुर न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
विज्ञापन
डेहलिया फूल
विज्ञापन

डॉ. वाईएस परमार उद्यानिकी एवं वानिकी विश्वविद्यालय नौणी के क्षेत्रीय बागवानी अनुसंधान एवं प्रशिक्षण केंद्र धौलाकुआं को देश में डेहलिया फूल की टेस्टिंग का लीड सेंटर बनाया गया है।

विज्ञापन


केंद्रीय कृषि सहकारिता और किसान कल्याण विभाग के पौधा किस्म और कृषक अधिकार प्राधिकरण ने इसे राष्ट्रीय स्तर का लीड सेंटर बनाया है, जिससे आने वाले समय में राज्य में डेहलिया की खेती को बढ़ावा मिलेगा।

यह पहली बार है कि किसी परियोजना के तहत देश भर से इस फूल की विभिन्न किस्मों को हिमाचल में टेस्टिंग के लिए लाया जाएगा। वर्ष 2012 में सजावटी पौधों पर काम शुरू किया गया था।
विज्ञापन


प्राधिकरण ने 2016-17 में 18 लाख रुपये की एक परियोजना इस केंद्र को स्वीकृत की थी। इसके तहत डेहलिया के विभिन्न रंग, आकार और श्रेणियों की 50 से अधिक किस्में उत्तराखंड और आसपास के क्षेत्रों से केंद्र पर लाई गईं।

विज्ञापन

फरवरी से मई तक खिला रहता है डेहलिया  

मुख्य अन्वेषक डॉ. प्रियंका ठाकुर ने बताया कि इस परियोजना का मुख्य उद्देश्य डेहलिया की डीयूएस टेस्टिंग के दिशा-निर्देशों का मकसद विकास और फूल की विभिन्न प्रजातियों का मूल्यांकन करना है। स्टेशन पर डेहलिया के लिए डीयूएस केंद्र की स्थापना का काम चल रहा है।

धौलाकुआं केंद्र के एसोशिएट डायरेक्टर डॉ. एके जोशी ने बताया कि डेहलिया परीक्षण के लिए राष्ट्रीय स्तर के लीड सेंटर की मान्यता पाना बड़ी उपलब्धि है। नौणी विवि के कुलपति डॉ. एचसी शर्मा और अनुसंधान निदेशक डॉ. जेएन शर्मा ने इसके लिए वैज्ञानिकों को बधाई दी।

हिमाचल के किसान इस नई फसल को कट फ्लावर के साथ-साथ, पॉट प्लांट प्रोडक्शन के लिए भी अपना सकते हैं। इससे प्रदेश कि अर्थव्यवस्था और किसानों की आय बढ़ेगी।

केंद्र के शोध में पाया है कि माटुंगिनी, मदर टेरेसा, सिस्टर निवेदिता, तेनजिन, सूर्यदेव, जिशु, गिलोडी, एसपी कमला जैसी किस्में निचली पहाड़ी परिस्थितियों के लिए उपयुक्त हैं। 

पौधों की ऊंचाई विभिन्न किस्मों में अलग-अलग पाई जाती है। इसका आकार दो इंच लॉलीपॉप शैली से लेकर विशाल 10-15 इंच डिनर प्लेट जैसा होता है। फूल के पौधे 4-5 फीट की ऊंचाई तक बढ़ सकते हैं। फरवरी से मई तक यह फूल खिला रहता है। नौणी विवि के छात्र भी डेहलिया की किस्मों के मूल्यांकन पर काम कर रहे हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें