फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शोध: अब दांतों की जांच से खुल जाएगा उम्र का राज

Wed, 24 Mar 2021 06:21 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला नेटवर्क, बिलासपुर

सार

  • दांतों की जांच के जरिये बच्चे से लेकर बड़े लोगों की उम्र का पता लगाया
  • हिमाचल के बिलासपुर की दीक्षा सांख्यान ने हासिल की सफलता
  • अब दांतों की जांच से खुल जाएगा उम्र का राज
  • पंजाब यूनिवर्सिटी की कमेटी ने स्वीकार किया शोध
विज्ञापन
डॉ. दीक्षा सांख्यान - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

 हिमाचल प्रदेश के बिलासपुर की दीक्षा सांख्यान ने अपने शोध में दांतों की जांच के जरिये बच्चे से लेकर बड़े लोगों की उम्र का पता लगाया है। उनके शोध के साथ ही चंडीगढ़, पंजाब, हिमाचल और हरियाणा क्षेत्र के लोगों का भी एक दांतों के जरिये जांच का डाटाबेस तैयार हो गया है। इस शोध के जरिये कुछ ही देर में उम्र का पता लगाया जा सकेगा। मृत व्यक्ति की आयु का भी इससे पता चल जाएगा। इस शोध को पंजाब यूनिवर्सिटी की कमेटी ने स्वीकार कर लिया है। यह जरनल में भी प्रकाशित हो गया है। उनका यह फार्मूला अधिक कारगर भी माना जा रहा है।

विज्ञापन


डॉ. दीक्षा सांख्यान ने पंजाब यूनिवर्सिटी के एंथ्रोपोलॉजी विभाग के असिस्टेंट प्रोफेसर डॉ. जेएस सहरावत केनिर्देशन में यह शोध किया है। बच्चों की उम्र का पता लगाने के लिए शोध में बिलेम्स मैर्थ्ड और बड़े लोगों की आयु की जांच के लिए पीसीटीएचआर फार्मूले को अपनाया गया है। तीन साल तक शोध के दौरान उन्होंने चंडीगढ़, पंजाब, हिमाचल और हरियाणा के 720 लोगों के दांतों को वैज्ञानिक तरीके से तैयार मशीन से स्कैन किया। शोध में बताया कि यह दांत 3 से 50 साल तक के लोगों के हैं। जिन लोगों के दांतों का स्कैन किया था, उन्होंने भी अपनी आयु वही बताई जो शोध में आई थी। वैसे वैज्ञानिक अन्य तरीकों से भी लोगों की आयु का पता लगाते हैं, लेकिन यह फार्मूला अधिक कारगर माना जा रहा है। इसका परिणाम वास्तविक आयु के आसपास ही आता है। दीक्षा की इस उपलब्धि से बिलासपुर में खुशी का माहौल हैँ। डॉ. दीक्षा के पिता राज सांख्यान व्यवसायी हैं, जबकि माता सुषमा सांख्यान गृहिणी हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें