फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shimla News: भूकंप के काल्पनिक कहर में बचाव तंत्र की हुई बड़ी परीक्षा

विज्ञापन
विज्ञापन
शहर की लोअर बाजार सब्जी मंडी और भट्ठाकुफर में किया गया मेगा मॉक ड्रिल का आयोजन
विज्ञापन

आपदा की तैयारियों पर उपमंडलों में भी हुई माॅकड्रिल
अमर उजाला ब्यूरो
शिमला। आपदा प्रबंधन को लेकर सोमवार को राजधानी के लोअर बाजार सब्जी मंडी क्षेत्र और राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला भट्ठाकुफर में मेगा माॅक ड्रिल का आयोजन किया गया। इस दौरान आपदा टीमों ने अपनी तैयारियों को परखा और आम जनता को भी जागरूक किया।

नगर निगम के अतिरिक्त उपायुक्त डॉ. भुवन शर्मा को सुबह 9:00 बजे काल्पनिक सूचना दी गई कि सब्जी मंडी क्षेत्र में भूकंप के तेज झटके महसूस किए हैं। रिक्टर स्केल पर 8.0 की तीव्रता वाले दिखाए इस भूकंप से कई मकान दरके बताए गए। सूचना के अनुसार भूकंप से 10 से ज्यादा भवन क्षतिग्रस्त हुए जबकि पांच पुरुष और एक महिला की मौके पर ही मौत दिखाई गई। निगम ने तुरंत रेस्क्यू टीमें रवाना कर मलबे में दबने से घायल हुए 43 लोगों को आजीविका भवन में शिविर लगाकर प्राथमिक उपचार देते हुए दिखाया। इसके बाद इन्हें दीनदयाल उपाध्याय अस्पताल में उपचार के लिए ले जाया गया। इस दौरान 500 लोगों को रेस्क्यू
विज्ञापन

किया गया। जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण के माध्यम से इस मेगा माॅक ड्रिल का आयोजन किया गया। इसमें कर्मचारियों ने अपनी तैयारी को परखा, साथ ही जनता को भी जागरूक किया। नगर निगम के अतिरिक्त आयुक्त डॉ. भुवन शर्मा ने कहा कि शहर में आपदा की तैयारियों को लेकर यह मॉक ड्रिल करवाई गई है। निगम आपदा सेल भी बना रहा है। शहर में आपदा प्रबंधन का जिम्मा अब निगम ही संभालेगा।
विज्ञापन




भट्ठाकुफर स्कूल में भी माॅक ड्रिल
भट्ठाकुफर में सुबह 9:26 बजे भूकंप को लेकर माॅक ड्रिल की गई। यहां राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला भट्ठाकुफर का भवन को भूकंप से क्षतिग्रस्त और दो लोगों की मौत दिखाई गई। इसके बाद मलबे में दबे लोगों को बचाव बारे जानकारी दी। स्कूली छात्रों को जागरूक किया गया कि भूकंप आने पर कैसे खुद की सुरक्षा करनी है, इसके बारे में बताया गया। जिलाभर के बाकी उपमंडलों में भी इसी तरह सोमवार सुबह भूकंप को लेकर मॉक ड्रिल करवाई गई।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें