फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कुल्लू: हेलिकॉप्टर से की खोजबीन, नहीं मिला लापता पर्वतारोही, अब ड्रोन की लेंगे मदद

Mon, 21 Nov 2022 06:11 PM IST
अरविन्द ठाकुर संवाद न्यूज एजेंसी, मनाली (कुल्लू)

सार

शिमला के अढशाला गांव का आशुतोष फ्रेंडशिप पीक पर चढ़ते हुए हिमस्खलन की चपेट में आने से लापता हो गया है। परिजनों ने स्वयं एक निजी हेलिकाप्टर भी सर्च ऑपरेशन के लिए भेजा लेकिन कामयाबी नहीं मिली।
विज्ञापन
फ्रेंडशिप पीक - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

फ्रेंडशिप पीक में हिमस्खलन होने से लापता शिमला के पर्वतारोही का तीन दिन बाद भी सुराग नहीं लगा है। सोमवार को अटल बिहारी वाजपेयी पर्वतारोहण एवं खेल संस्थान मनाली से गई पांच सदस्यीय टीम भी बैरंग लौट गई है। निजी हेलिकाप्टर से फ्रेंडशिप की चोटी पर भी तलाश की, लेकिन कोई सफलता नहीं मिली। अब ब्यासकुंड के रास्ते से सर्च ऑपरेशन चलाया जाएगा। ड्रोन की सहायता से लापता पर्वतारोही की तलाश होगी।

विज्ञापन


अटल बिहारी वाजपेयी पर्वतारोहण एवं खेल संस्थान से एक रेस्क्यू टीम मंगलवार को फिर भेजी जाएगी। शिमला के अढशाला गांव का आशुतोष फ्रेंडशिप पीक पर चढ़ते हुए हिमस्खलन की चपेट में आने से लापता हो गया है। रविवार को एडवेंचर टूर ऑपरेटर एसोसिएशन की रेस्क्यू टीम एचएचओ मनाली मुकेश राठौर की अगुवाई में फ्रेंडशिप पीक पर गई थी। पर्वतारोही का सुराग नहीं लगा और टीम शाम को मनाली लौट आई। सोमवार सुबह करीब 5:00 बजे अटल बिहारी वाजपेयी पर्वतारोहण एवं खेल संस्थान से पांच सदस्यों की टीम भेजी गई। यह टीम करीब 2:00 बजे फ्रेंडशिप पीक पर पहुंची।

इसे भी पर्वतारोही का सुराग नहीं मिला। परिजनों ने स्वयं एक निजी हेलिकाप्टर भी सर्च ऑपरेशन के लिए भेजा। करीब आधा घंटा तक तलाश की गई, लेकिन कामयाबी नहीं मिली। यह जरूर पता चला है कि हिमस्खलन चोटी के दोनों ओर गिरा है। पर्वतारोहण संस्थान के निदेशक अभिनाश नेगी ने बताया कि रेस्क्यू टीम लौट आई है। लापता पर्वतारोही का सुराग नहीं लगा है। मंगलवार को एक और टीम भेजी जाएगी। यह टीम परंपरागत रास्ते से जाएगी। ड्रोन से भी पर्वतारोही की तलाश की जाएगी। एसडीएम मनाली डॉ. सुरेंद्र ठाकुर ने बताया कि टीम वापस आ रही है। हेलिकाप्टर से करीब आधा घंटा रेकी की गई, लेकिन लापता पर्वतारोही का पता नहीं चला। 
विज्ञापन


क्या था मामला
मनाली से 15 नवंबर को तीन युवक फ्रेंडशिप पीक फतह करने निकले थे। इनमें शिमला के आशुतोष, मनाली के साहिल और शिमला के सचिन शामिल थे। शनिवार सुबह आशुतोष अचानक हुए हिमस्खलन की चपेट में आ गया। साहिल और सचिन ने मनाली थाने में पहुंचकर शनिवार शाम को इसकी जानकारी दी। रविवार को एसएचओ मुकेश राठौर की अगुवाई में रेस्क्यू टीम गई, लेकिन यह टीम बैरंग लौट गई।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें