फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shimla News: गणतंत्र दिवस परेड में पड़ोसी राज्य की पुलिस भी करेगी कदमताल

विज्ञापन
विज्ञापन
रिज पर होगा राज्य स्तरीय गणतंत्र दिवस समारोह, एडीसी अभिषेक वर्मा ने दिए दिशा-निर्देश, तैयारियां शुरू
विज्ञापन

22 जनवरी से होगा पूर्वाभ्यास, 24 को होगी फुल ड्रेस रिहर्सल
झांकियां और सांस्कृतिक कार्यक्रम होंगे आकर्षक के केंद्र
संवाद न्यूज एजेंसी
शिमला। राजधानी के ऐतिहासिक रिज मैदान पर राज्य स्तरीय गणतंत्र दिवस समारोह मनाया जाएगा। समारोह की तैयारियों के बारे में बुधवार को बचत भवन में अतिरिक्त उपायुक्त अभिषेक वर्मा ने जानकारी दी। समारोह के दौरान भव्य परेड होगी। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि झांकियां आकर्षक और ज्ञानवर्धक होनी चाहिए।
विज्ञापन

एडीसी अभिषेक वर्मा ने कहा कि गणतंत्र दिवस समारोह की परेड में जेएंडके राइफल्स, आईटीबीपी, पुलिस की महिला व पुरुष टुकड़ियां, यातायात पुलिस, होमगार्ड, अग्निशमन सेवा, डाक सेवा, सेना पाइप बैंड, पुलिस बैंड, होमगार्ड बैंड, पूर्व सैनिकों का दल, एनसीसी, एनएसएस, भारत स्काउट एंड गाइड्स, आपदा प्रबंधन समूह और पुलिस का श्वान दल शामिल होंगे। इसके अलावा पडोसी राज्यों की पुलिस टुकड़ियां भी परेड में शामिल होंगी। परेड के पूर्वाभ्यास के लिए एडीएम और एएसपी नोडल अधिकारी होंगे। 22 से 24 जनवरी तक सभी टुकड़ियां परेड का पूर्वाभ्यास शुरू करेंगी और 24 जनवरी को फुल ड्रेस रिहर्सल होगी। उन्होंने कहा कि गणतंत्र दिवस समारोह को देखने के लिए लोग दूरदराज से आते हैं, इसलिए अधिकारी समारोह में झांकियों, मंच व रिज की सजावट और सांस्कृतिक प्रस्तुतियों को बेहतर करें। इस अवसर पर एडीएम (प्रोटोकाॅल) ज्योति राणा, एडीएम (कानून एवं व्यवस्था) अजीत भारद्वाज, एएसपी सुनील नेगी, सहायक आयुक्त डॉ. पूनम, एसडीएम भानु गुप्ता और एसडीएम निशांत कुमार मौजूद रहे। विभिन्न जिलों के सांस्कृतिक दल, एनजेडसीसी पटियाला के दल, स्कूल और बालिका आश्रम टूटीकंडी के बच्चे इसमें शामिल होंगे। मौसम खराब होने की स्थिति में गेयटी थियेटर में सांस्कृतिक कार्यक्रम होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें