फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Himachal: हिमाचल में बारिश, ओलावृष्टि और अंधड़ से तबाही की रिपोर्ट तलब

Mon, 05 May 2025 10:57 AM IST
Krishan Singh अमर उजाला ब्यूरो, शिमला

सार

बेमौसमी बारिश से राज्य में गेहूं की कटाई प्रभावित हुई है। इससे रबी की फसलें भी खराब हुई हैं। राज्य में इससे सेब, प्लम, चेरी, आम जैसी फलदार फसलें भी तबाह हो चुकी हैं।
विज्ञापन
बारिश, ओलावृष्टि और अंधड़ से तबाही की रिपोर्ट तलब। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

 राज्य सरकार ने प्रदेश में बारिश, ओलावृष्टि और अंधड़ से हुए नुकसान की रिपोर्ट तलब की है। वर्षा से फसलों के नष्ट होने की राजस्व विभाग रिपोर्ट तैयार करेगा। बेमौसमी बारिश से राज्य में गेहूं की कटाई प्रभावित हुई है। इससे रबी की फसलें भी खराब हुई हैं। राज्य में इससे सेब, प्लम, चेरी, आम जैसी फलदार फसलें भी तबाह हो चुकी हैं।
विज्ञापन


पिछले कुछ दिनों से बारिश, ओलावृष्टि, अंधड़ से किसानों और बागवानों को बड़ा झटका लगा है। कहीं बारिश के साथ अंधड़ से नुकसान हुआ तो कहीं ओलावृष्टि से नुकसान पहुंचा है। इससे पहले सेब वाले क्षेत्रों में तो फूलाें पर बारिश होने से फलाें की सेटिंग नहीं हो पाई। जहां सेटिंग हुई, वहां पर ओले गिरने से नुकसान हुआ है। राज्य का लगभग हर क्षेत्र मौसम की इस बेरुखी से प्रभावित हुआ है। सरकार ने इस नुकसान की रिपोर्ट तैयार करने को कहा है।
 

बेमौसमी बारिश से रबी की फसलें काफी खराब हुई हैं। प्रदेश के कई क्षेत्रों में भी नुकसान हुआ है। गेहूं और अन्य फसलों की कटाई प्रभावित हुई है। नुकसान के आकलन की राजस्व विभाग रिपोर्ट देगा।- चंद्र कुमार, कृषि मंत्री

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें