फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shimla News: बिना नंबर प्लेट और पासिंग के वाहन चलाने पर रिपोर्ट तलब

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला असर
विज्ञापन

नगर निगम आयुक्त सचिन कंवल ने मांगी रिपोर्ट, अधिकारियों ने माना-कई वाहनों की नहीं हो पाई है पासिंग
नए वाहनों का पंजीकरण भी अभी पड़ा है लंबित
अमर उजाला ब्यूरो

शिमला। राजधानी की सड़कों पर बिना पंजीकरण, नंबर प्लेट और पासिंग के वाहन चलाने के मामले में नगर निगम आयुक्त सचिन कंवल ने रिपोर्ट तलब की है। मामले में लापरवाही बरतने पर एक कनिष्ठ अभियंता को नोटिस जारी किया जा रहा है। आयुक्त ने मंगलवार सुबह ही संबंधित अधिकारियों से इस मामले में रिपोर्ट मांगी।

आयुक्त ने निगम की स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. अंजलि चौहान से पूछा कि नए वाहनों का पंजीकरण अब तक क्यों नहीं हुआ है और उन पर नंबर प्लेट क्यों नहीं लगाई गई हैं। साथ ही बिना पासिंग के चल रहे वाहनों की संख्या के बारे में भी जानकारी मांगी। स्वास्थ्य अधिकारी ने बताया कि नए वाहनों के पंजीकरण की प्रक्रिया पूरी की जा रही है। जल्द ही सभी वाहनों का पंजीकरण कर उनमें नंबर प्लेट लगा दी जाएगी। बिना पासिंग के वाहन चलाने के मामले में उन्होंने बताया कि परिवहन विभाग से इस संबंध में बात की है। नवंबर में सभी वाहनों की पासिंग करवा दी जाएगी।
विज्ञापन


अधिकारी के अनुसार चार वाहनों की पासिंग वर्ष 2024 और 2025 में होनी थी लेकिन यह प्रक्रिया पूरी नहीं करवाई गई। इस संबंध में चालकों की ओर से लिखित शिकायत मिली है। चालकों का कहना है कि उन्होंने उस समय वाहनों का जिम्मा संभाल रहे एक कनिष्ठ अभियंता को इसकी जानकारी दी थी। हालांकि अभियंता ने यह कहकर पासिंग नहीं करवाई कि इन वाहनों की हर साल पासिंग नहीं होती। वहीं परिवहन विभाग के अनुसार इन वाहनों की हर साल पासिंग करवाना जरूरी है। इस पर आयुक्त सचिन कंवल ने संबंधित कनिष्ठ अभियंता से जवाब तलब करने के निर्देश दिए हैं। अभियंता से लिखित में जवाब लिया जाएगा।


पार्किंग निगम की अपनी, फिर भी पंजीकरण में देरी
नगर निगम के नए वाहनों के पंजीकरण में देरी का एक कारण पार्किंग प्रमाणपत्र जारी करने में लापरवाही भी सामने आई है। शहर में नए वाहनों के पंजीकरण के लिए पार्किंग प्रमाणपत्र देना जरूरी है। नगर निगम के पास पांच हजार से अधिक वाहनों की पार्किंग की व्यवस्था है, लेकिन वह अपने ही वाहनों के लिए यह प्रमाणपत्र जारी नहीं कर पा रहा है। अब संबंधित अधिकारियों को जल्द प्रमाणपत्र जारी करने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन



डीजल खत्म, संजौली में खड़ी है गाड़ी
शहर में कूड़ा ढोने के काम में लगी नगर निगम की एक कॉम्पैक्टर गाड़ी संजौली में खड़ी है। बताया जा रहा है कि डीजल खत्म होने के कारण इंजन में तकनीकी खराबी आ गई जिससे गाड़ी बंद हो गई। चालकों का कहना है कि डीजल खत्म होने से इंजन में कचरा चला गया है और अब इसकी मरम्मत करवानी पड़ेगी। गाड़ी में डीजल की जांच नहीं करने के मामले में नगर निगम ने संबंधित चालक से भी जवाब तलब किया है। यह चालक सैहब में आउटसोर्स आधार पर तैनात है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें