फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यहां चलने लायक नहीं एचआरटीसी की नई बसें

विज्ञापन
विज्ञापन
हिमाचल पथ परिवहन निगम की ओर से हाल में ही खरीदी गईं 500 बसों पर सवाल खड़े हो गए हैं। केंद्र सरकार की ओर से तैनात स्टेट नोडल रोड सेफ्टी ऑडिटर की रिपोर्ट ने कहा है कि ये बसें पहाड़ी सड़कों पर यात्रा के लिए सुरक्षित नहीं हैं।
विज्ञापन


प्रदेश की भौगोलिक परिस्थिति में ये नई बसें कामयाब नहीं हैं। आडिटर ने मुख्य तौर पर इन बसों को पर चार तरह की आपत्तियां लगाई हैं। प्रदेश सरकार को भेजी रिपोर्ट में इन बसों का लोकल रूटों पर संचालन खतरनाक बताया है। सरकार इस रिपोर्ट का अध्ययन कर रही है।

परिवहन निगम ने हाल ही में हुडको से 265 करोड़ का लोन लेकर यह बसें खरीदी हैं। इनमें कुछ बसें 37 सीटर तो कुछ 47 सीटर हैं। अब तक परिवहन निगम के बेड़े में 400 नई बसें शामिल हो चुकी हैं, जबकि 100 बसों में बॉडी लगाई जा रही है।
विज्ञापन
Trending Videos
विज्ञापन

बसों के बड़े साइज से भी बढ़ा खतरा

सचिवालय के उच्च पदस्थ सूत्रों का कहना है कि स्टेट नोडल रोड सेफ्टी ने नई बसों पर आपत्ति लगाकर सरकार को पत्र लिखा है। इसके अध्ययन के बाद जरूरी कदम उठाए जाएंगे।

परिवहन मंत्री जीएस बाली का कहना है कि स्टेट नोडल रोड सेफ्टी ऑडिटर की ओर से आए पत्र का जवाब दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि बसों में कोई दिक्कत नहीं है। अब तक जो भी बस हादसे हुए हैं, उनमें ये नई बसें शामिल नहीं हैं।

बसों का साइज बड़ा है

हिमाचल में सड़कें पहाड़ों को काटकर तैयार की हैं। ऐसे में बसें पहाड़ों या फिर पेड़ से टकरा सकती हैं। बस में इंजन काफी नीचे है और मोड़ काटने पर ये जमीन छू सकता है, इससे बस में कभी भी आग लग सकती है। इन नई बसों के लिए चालक का ट्रेंड होना जरूरी है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें