फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shimla News: आठ करोड़ से हुई मरम्मत फिर भी टपक रही टाउनहॉल भवन की छत

विज्ञापन
विज्ञापन
उपमहापौर के दफ्तर में पानी इकट्ठा करने को रखने पड़ते हैं खाली डिब्बे
विज्ञापन

टाउनहॉल भवन की दीवारों से झड़ने लगा है प्लास्टर
अमर उजाला ब्यूरो
शिमला। मालरोड स्थित टाउनहॉल भवन की छत और खिड़कियों से बरसात का पानी अंदर घुस रहा है। इससे भवन के भीतर बने दफ्तरों में सामान और फर्नीचर खराब होने का खतरा पैदा हो गया है।
विज्ञापन


आठ करोड़ रुपये की लागत से इस भवन का जीर्णोद्धार किया गया है लेकिन इस काम के बाद से लगातार भवन की छत टपक रही है जबकि कई जगह दीवारों पर लगा प्लास्टर गिर चुका है। अब टाउनहॉल में उपमहापौर उमा कौशल के नए दफ्तर में भी छत टपक रही है। पानी से लकड़ी का फर्श खराब न हो, इसके लिए टपकती छत के नीचे तेज बारिश शुरू होते ही डिब्बे रखने पड़ते हैं। उपमहापौर के पुराने दफ्तर में भी छत टपकती थी और खिड़कियों से पानी अंदर आता था। इसके चलते कई बार फाइलें भी खराब हो गई थी। फर्नीचर और फाइलों को नुकसान न हो, इसीलिए उप महापौर को टाउनहॉल में दूसरे दफ्तर में शिफ्ट किया था। लेकिन अब यहां भी छत टपकने लगी है। उपमहापौर ने इसकी छत ठीक करने के लिए अधिकारियों को निर्देश दिए हैं। उपमहापौर का कहना है कि छत को दुरुस्त करने के लिए सड़क एवं भवन निर्माण शाखा के निर्देश जारी किए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें