हिमाचल की स्टार गेंदबाज रेणुका सिंह ठाकुर और पूर्व कप्तान हरलीन देओल भी ऑस्ट्रेलिया के दौरे पर जाएंगी। भारतीय महिला क्रिकेट टीम ऑस्ट्रेलिया से तीन एक दिवसीय मैच खेलेगी। पहला मुकाबला पांच दिसंबर को होगा। ऑस्ट्रेलिया दौरे के लिए बीसीसीआई की ओर मंगलवार को टीम की घोषणा की गई। टीम में हिमाचल से रेणुका और हरलीन शामिल हैं। ऑस्ट्रेलिया के साथ तीन मैच खेलने के बाद भारतीय टीम वेस्टइंडीज और आयरलैंड के साथ भी मैच खेलेगी।
विज्ञापन
ऑस्ट्रेलिया दौरे के रेणुका और हरलीन के चयन पर परिवार के सदस्यों ने खुशी जाहिर की है। उन्होंने उम्मीद जताई है कि रेणुका गेंदबाजी और हरलीन बल्लेबाजी से अपनी टीम के लिए श्रेष्ठ प्रदर्शन करेंगी। एचपीसीए के सचिव अवनीश परमार ने रेणुका और हरलीन के चयन पर खुशी जताते हुए उनसे बेहतर प्रदर्शन की उम्मीद जताई।