फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रेणुका मेले में आज देव पालकी उठाएंगे सीएम वीरभद्र

Sun, 02 Nov 2014 09:29 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, ददाहू (सिरमौर)
विज्ञापन
विज्ञापन
मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह अंतरराष्ट्रीय रेणुका जी मेले का शुभारंभ करेंगे। दोपहर बाद मुख्यमंत्री परंपरागत ढंग से ददाहू देव स्थल से देव पालकियों को कांधा देकर रेणुका के लिए रवाना करेंगे। मेला 6 नवंबर तक चलेगा।
विज्ञापन


उपायुक्त रितेश चौहान ने बताया कि मुख्यमंत्री करीब 11:00 बजे माइना बाग स्थित अस्थायी हेलीपैड पर लैंडिंग करेंगे। इस दौरान वे रेणुका में आधुनिक थाना भवन का शिलान्यास करेंगे।

इसके बाद दयाड़ गांव में 6.61 करोड़ रुपये की लागत से धारटीधार उठाऊ पेयजल योजना का शिलान्यास करेंगे। मेले के लिए रेणुका परिसर को दुल्हन की तरह सजाया गया है। सड़कें चकाचक हैं।
विज्ञापन


रविवार शाम 7 बजे मुख्यमंत्री जनता को संबोधित करेंगे। पहली सांस्कृतिक संध्या में पंजाबी गायक गुरदास मान प्रस्तुति देंगे। रेणुका विकास बोर्ड के चेयरमैन एवं स्थानीय विधायक सीपीएस विनय कुमार ने बताया कि मेले की तैयारियों को पूरा कर लिया गया है।
विज्ञापन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें