फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हिमाचल में आएंगे देश्ा के नामी कवि

Sat, 12 Jul 2014 02:51 PM IST
ब्यूराे/अमर उजाला, धर्मशाला
विज्ञापन
विज्ञापन
प्रदेश में साहित्यिक गतिविधियों को बढ़ावा देने के लिए साहित्य अकादमी दिल्ली 14 जुलाई को स्थानीय बचत भवन में भव्य हिंदी-हिमाचली काव्य गोष्ठी करवाएगी।
विज्ञापन


सदस्य कार्यकारी मंडल साहित्य अकादमी प्रत्यूष गुलेरी ने बताया कि 14 जुलाई को प्रात: 11 बजे ब्रजेश त्रिपाठी, उपसचिव, साहित्य अकादमी के स्वागत भाषण के साथ प्रथम सत्र आरंभ होगा। इसमें केके  तुड़, सुशील कुमार, ओम अवस्थी, राजीव त्रिगर्ती, सरोज परमार (हिंदी), नवीन हलदूनवी, रामप्रसाद शर्मा, हरिकृष्ण मुरारी, कुशल कटोच, पवनेंद्र पवन और सतपाल धृतवंशी हिमाचली कविता पाठ करेंगे।
विज्ञापन


प्रथम सत्र की अध्यक्षता प्रत्यूष गुलेरी सदस्य कार्यकारी मंडल साहित्य अकादमी करेंगे। दोपहर बाद 2 बजे आरंभ होने वाले दूसरे सत्र की अध्यक्षता परमानंद शर्मा करेंगे। इस दौरान राममूर्ति वासुदेव, अदिति, पियूष गुलेरी, रेखा ढडवाल, सुरेश भारद्वाज, नवनीत शर्मा हिंदी कविता पाठ करेंगे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें