फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अमेरिका में देश का नाम चमकाएंगे हिमाचल के ये 3 स्टूडेंट्स

Thu, 11 May 2017 08:56 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नगरोटा बगवां(कांगड़ा)
विज्ञापन
विज्ञापन
हिमाचल के कांगड़ा जिले के रेनबो इंटरनेशनल स्कूल नगरोटा बगवां के तीन विद्यार्थी अमेरिका में भारत का प्रतिनिधित्व करेंगे। इंटेल इंटरनेशनल साइंस एवं इंजीनियरिंग फेयर के लिए देश भर से 9 विद्यार्थियों का चयन किया गया है। इनमें से रेनबो स्कूल के तीन विद्यार्थी भी शामिल हैं, जो क्षेत्र और प्रदेश के लिए बड़ी उपलब्धि है।
विज्ञापन


विद्यालय के निदेशक डॉ. जेआर कश्यप और प्रधानाचार्य डॉ. छवि कश्यप ने बताया कि भारत सरकार के नीति आयोग की ओर से आयोजित विभिन्न स्तर की कड़ी प्रतियोगिताओं में अपने आप को साबित करते हुए इस विद्यालय की यशिता डढवाल, अंकिता और क्षितिज काव्यान को विश्व के इस बड़े फेयर में भाग लेने की मंजूरी स्वयं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की ओर से दी गई है।

तीनों विद्यार्थियों का इस फेयर का सारा खर्चा नीति आयोग उठाएगा। ये विद्यार्थी 14 से 19 मई तक लॉस एंजिल्स में साइंस और इंजीनियरिंग फेयर और 20 और 21 मई को सान फ्रांसिस्को में मेकर फेयर में अपने विषयों ‘इन्नोवेटिव टेक्नीक्स टू स्टोर पोटैटो आफ्टर हार्वेस्टिंग’ और पाइन लीव्स ब्रिक्स एंड पैलेट्स पर अपनी प्रस्तुति देंगे।      
विज्ञापन


बाली ने दी शुभकामनाएं      
रेनबो स्कूल के विद्यार्थियों का इंटरनेशनल फेयर में चयन होने पर परिवहन मंत्री जीएस बाली ने शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने इन बच्चों को नगरोटा वेलफेयर सोसायटी के माध्यम से 21 हजार रुपये की धनराशि भी भेंट की।

इस मौके पर बाली ने सभी विद्यालयों में बच्चों को प्रतिस्पर्धा के लिए तैयार करने का आह्वान किया। इस अवसर पर ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष मान सिंह, मनोज मेहता, चरित चौधरी, मीनाक्षी कश्यप, सुभाष कुमार और उक्त बच्चों के अभिभावक भी उपस्थित थे। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें