फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shimla News: शहरवासियों को राहत, भवनों के नक्शे पास करने के लिए आयोग ने दी मंजूरी

विज्ञापन
विज्ञापन
खास खबर
विज्ञापन

आचार संहिता के चलते अटका हुआ है नक्शे पास करने का काम, निगम ने निर्वाचन आयोग से मांगी थी अनुमति
सिंगल अंब्रेला कमेटी की बैठक कल होगी नक्शों पर चर्चा
अमर उजाला ब्यूरो
शिमला। राजधानी में भवन निर्माण के लिए नक्शा पास होने का इंतजार रहे लोगों के लिए राहत भरी खबर है। राज्य निर्वाचन आयोग ने नगर निगम को सिंगल अंब्रेला कमेटी की बैठक बुलाने और इसमें नक्शे पास करने की अनुमति दे दी है।
आयोग से अनुमति मिलने के बाद निगम ने सोमवार को कमेटी की बैठक बुला ली है। इसमें निजी और सरकारी भवनों से जुड़े 70 से ज्यादा नक्शों पर चर्चा होगी। पंचायतीराज संस्थाओं के चुनाव के चलते प्रदेश में आचार संहिता लागू है। इसके चलते नगर निगम ने भी नक्शे पास करने का काम फिलहाल रोक रखा है। लोग नक्शे पास करवाने के लिए नगर निगम के चक्कर काट रहे हैं। शहर के कई लोगों ने भवनों के नक्शे पास करने के लिए नगर निगम की वास्तुकार शाखा के पास आवेदन कर रखा है। ज्यादातर लोग बरसात के मौसम से पहले निर्माण कार्य शुरू करना चाहते हैं। इसके अलावा सरकारी भवनों के निर्माण भी होने हैं। नगर निगम ने कुछ दिन पहले राज्य निर्वाचन आयोग को इस बारे में पत्र लिखा था। इसमें नक्शे पास करने की अनुमति देने की मांग की गई थी। आयोग ने अब इसकी मंजूरी दे दी है। नगर निगम वास्तुकार राजेश शर्मा ने कहा कि राज्य निर्वाचन आयोग से अनुमति मिल गई है। सोमवार को सिंगल अंब्रेला कमेटी की बैठक में नक्शों पर चर्चा की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन




अवैध निर्माण पर अगले हफ्ते सुनवाई
शहर में अवैध निर्माण से जुड़े मामलों पर इस बार आयुक्त कोर्ट में शनिवार को सुनवाई नहीं हुई। नगर निगम के अनुसार अगले शनिवार को इन मामलों पर सुनवाई होगी। शहर में अवैध निर्माण से जुड़े 1100 से ज्यादा मामलों पर नगर निगम आयुक्त कोर्ट में सुनवाई चल रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें