उल्लेखनीय है कि 22 और 23 जून को प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड की ओर से जेबीटी-शास्त्री, नॉन मेडिकल और एलटी टेट की परीक्षाओं का आयोजन होना है। 22 जून को प्रात: कालीन सत्र 10 से साढ़े 12 बजे तक सात हजार 787 उम्मीदवार 59 सेंटरों में परीक्षा देंगे। वहीं, सायंकालीन सत्र दो से साढ़े चार बजे तक शास्त्री विषय के लिए 1,539 उम्मीदवार 49 सेंटरों में परीक्षा देंगे। इसके अलावा 23 जून को नॉन मेडिकल की 10 से साढ़े 12 बजे तक होने वाली परीक्षा में आठ हजार 339 परीक्षार्थी 63, जबकि भाषा अध्यापक की सायं के सत्र में होने वाली परीक्षा में तीन हजार 442 परीक्षार्थी 45 परीक्षा केंद्रों में परीक्षा देंगे।
परीक्षा का एडमिट कार्ड नहीं मिला तो इनसे करें संपर्क
21 जून : वीना देवी, सुबह 8:00 से 3:00 बजे, 01892-242122, रोहित राजन सुबह 8:00 से 3:00 बजे, 01892-242135, हंस राज, शाम 3:00 से 10:00 बजे, 01892-242122,
मनीश कुमार शाम 3:00 से 10:00 बजे, 01892-242135।
22 जून : अनिल कुमार, सुबह 8:00 से 3:00 बजे, 01892-242122, नितिश सुबह 8:00 से 3:00 बजे, 01892-242135, हंस राज, शाम 3:00 से 10:00 बजे, 01892-242122
अरविंद हजारी, शाम 3:00 से 10:00 बजे, 01892-242135। 23 जून : वीना देवी, सुबह 8:00 से 3:00 बजे, 01892-242122, अंकित ठाकुर, शाम 8:00 से 3:00 बजे, 01892-242135।
हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड की वेबसाइट का सर्वर डाउन चल रहा है। ऐसे में उम्मीदवारों को रोल नंबर उनके मोबाइल नंबर में लिंक के माध्यम से भेजे जा रहे हैं। इसके अलावा शिक्षा बोर्ड ने इंक्वायरी सेंटरों का भी गठन किया है, जहां पर अभ्यर्थी कॉल कर जानकारी हासिल कर सकते हैं।- डॉ. मेजर विशाल शर्मा, सचिव, शिक्षा बोर्ड धर्मशाला