फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हिमाचल के लिए राहत की खबर, तीन कोरोना पॉजिटिव की रिपोर्ट दूसरी बार भी निगेटिव

Fri, 10 Apr 2020 07:39 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
विज्ञापन
टांडा मेडिकल कॉलेज - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

हिमाचल के लिए शुक्रवार को भी राहत की खबर आई है। टांडा मेडिकल कॉलेज में भर्ती ऊना के तीनों जमातियों की सैंपल रिपोर्ट दूसरी बार निगेटिव आई। टांडा में इन जमातियों समेत 76 सैंपलों की जांच की गई और सभी की रिपोर्ट निगेटिव आई है।इन्हें शनिवार को अस्पताल से छुट्टी दी जा सकती है। अतिरिक्त मुख्य सचिव स्वास्थ्य आरडी धीमान ने इसकी पुष्टि की है। हिमाचल में शुक्रवार को कुल 127 सैंपलों की जांच की गई।

विज्ञापन


जमातियों में से दो मंडी शहर के हैं और एक सुंदरनगर का रहने वाला है। अभी टांडा में कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या पांच है। इससे पहले कांगड़ा जिले के 63 साल की महिला समेत दो मरीज टांडा में ठीक हो चुके हैं।  वहीं, नालागढ़ से लाकर आईजीएमसी शिमला अस्पताल में भर्ती किए गए कोरोना पॉजिटिव तीनों जमातियों की शुक्रवार को सैंपल रिपोर्ट निगेटिव आई है।

आईजीएमसी में भर्ती जमातियों के इससे पहले स्वास्थ्य विभाग ने सैंपल तीन अप्रैल को शिमला भेजे थे। चार अप्रैल को जांच के बाद तीनों में कोविड-19 के लक्षण पाए गए, जिसके बाद इन्हें आईजीएमसी लाया गया था। प्रशासन ने दिल्ली के मरकज से लौटे इन जमातियों के संपर्क में आए 100 से अधिक लोगों को चिह्नित क्वारंटीन किया था। तीनों की रिपोर्ट निगेटिव आने पर बीबीएन समेत पूरे जिले ने राहत ली है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें