कार्मिक विभाग ने अधिसूचना जारी कर 31 मार्च और 30 सितंबर को तीन साल का सेवाकाल पूरी करने वाले कर्मियों को नियमित करने के सभी विभागाध्यक्षों को आदेश जारी किए हैं।
इसी कड़ी में शिक्षा निदेशालय ने मंगलवार को जिला अधिकारियों से ब्योरा तलब किया है। उधर, निर्धारित समय पर सरकार के फैसला नहीं लेने के चलते नियमित होने वाले कर्मियों को करीब दो माह के बाद वित्तीय और अन्य लाभ मिलेंगे।
कर्मचारियों को बैकडेट से लाभ नहीं मिलेंगे। कार्मिक विभाग के नियमितीकरण की अधिसूचना जारी होने के बाद अब शिक्षा विभाग ने अपनी प्रक्रिया शुरू की है। पात्र कर्मचारियों के दस्तावेजों के परीक्षण समेत अन्य औपचारिकताएं पूरी करने के बाद उन्हें नियमित किया जाएगा।
उच्च शिक्षा निदेशालय में लंबे समय से एक ही सीट पर नियुक्त 11 गैर शिक्षकों की सीटें बदल दी गई हैं। मंगलवार को उच्च शिक्षा निदेशक अमरदेव ने चार अधीक्षकों के पुराना तबादला आदेश में भी बदलाव किया है। इस संबंध में आदेश जारी कर दिए हैं।
आरटीआई सेल से जमा दो शाखा में भेजी गई अधीक्षक ग्रेड टू रक्षा कपरेट को अब डायरी एवं डिस्पैच एवं आरटीआई सेल, जमा दो शाखा से बिल्डिंग एवं पेंशन शाखा में भेजे गए अधीक्षक ग्रेड टू दिनेश शर्मा को जांच शाखा, कॉलेज शाखा से जमा दो
शाखा में भेजे गए अधीक्षक ग्रेड टू राकेश कुमार को बिल्डिंग एवं पेंशन शाखा में स्थानांतरित किया गया है। एनएसएस सेल से जांच शाखा में भेजे गए वरिष्ठ सहायक सुरेंद्र टेगवान का तबादला रद्द कर दिया गया है।
इनके अलावा अधीक्षक ग्रेड टू ललित गुप्ता को डायरी एवं डिस्पैच शाखा से जमा दो शाखा, कुलदीप हौटा को एसीआर सेल से जमा दो शाखा, क्लर्क कुलदीप कुमार को कॉलेज शाखा से डायरी एवं डिस्पैच शाखा, लक्ष्मी को डायरी एवं डिस्पैच शाखा से स्थापना
शाखा एक, हीवान दासी को फिजिकल शाखा से एससीआर शाखा, जेओए मीना देवी को एनएसएस शाखा से फिजिकल शाखा और अनुबंध आधार पर नवनियुक्त क्लर्क राहुल कुमार को जमा दो शाखा में स्थानांतरित किया गया है।