फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हिमाचल में अनुबंध कर्मचारियों के लिए आई अच्छी खबर

Thu, 08 Sep 2016 10:12 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला
विज्ञापन
विज्ञापन
हिमाचल में अनुबंध कर्मचारियों के लिए अच्छी खबर है। कार्मिक विभाग ने सभी विभागों और बोर्डों-निगमों को जारी किए निर्देश हैं। 30 सितंबर को पांच साल सेवाकाल पूरा करने वाले प्रदेश के हजारों अनुबंध कर्मचारियों को नियमित करने के लिए कार्मिक विभाग ने निर्देश जारी किए हैं।
विज्ञापन


सभी विभागों और बोर्डों-निगमों में ऐसे कर्मचारियों को नियमित करने की तैयारी शुरू हो गई है। नियमितीकरण का लाभ कर्मचारियों को एक अक्तूबर से मिलेगा। हाल ही में सरकार ने यह तय किया था कि अनुबंध कर्मचारियों को साल में एक के बजाय दो बार नियमित किया जाएगा।
विज्ञापन

पहले सात साल बाद किया जाता था नियमित

इससे पहले 31 मार्च तक पांच साल पूरे करने वाले अनुबंध कर्मचारियों को ही नियमित किया जाता था। अप्रैल में पांच साल पूरा करने वाले कर्मचारियों को अगले साल 31 मार्च तक इंतजार करना पड़ता था। लिहाजा, पहली बार 30 सितंबर तक पांच साल पूरा करने वाले कर्मचारियों को भी नियमित किया जा रहा है।

पूर्व सरकार के कार्यकाल में अनुबंध कर्मचारियों को पहले सात साल और फिर छह साल बाद नियमित करने का प्रावधान था। वर्तमान सरकार ने इस अवधि को घटाकर पांच साल कर दिया था। हाल ही में साल में दो बार नियमित करने का भी फैसला लिया गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें