फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चलेंगी कम किराये वाली बसें, ग्रामीण क्षेत्रों को राहत

Fri, 10 Apr 2015 11:04 AM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, शिमला
विज्ञापन
विज्ञापन
हिमाचल पथ परिवहन निगम प्रदेश के विभिन्न रूटों पर कम किराये वाली और बसें चलाएगा। लोगों को फायदा देने के लिए सरकार ने यह फैसला लिया है। प्रदेश में अभी कुछेक रूटों पर कम किराये की बसें चलाई जा रही हैं।
विज्ञापन


ये बसें शहरों के अलावा ग्रामीण रूटों पर भी चलाई जाएंगी। नए रूटों की सूची तैयार है। निजी ऑपरेटर भी इसके लिए आवेदन कर सकेंगे।

यही नहीं, कम किराये वाली बसें चलाने के लिए परिवहन निगम विधायकों से भी आवेदन मांगेगा। परिवहन मंत्री जीएस बाली कुल्लू के विधायक महेश्वर सिंह के सवाल का जवाब दे रहे थे।

बाली ने कहा कि परिवहन निगम लोगों को सस्ती परिवहन सेवाएं दे रहा है, निजी ऑपरेटर इसको लेकर चिल्ला रहे हैं। एचआरटीसी में कंडक्टरों की कमी है, इसके चलते एचआरटीसी प्रदेश के सभी रूटों पर बसें नहीं चला सकता है।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि एचआरटीसी के पास बसों की कमी नहीं है। परिवहन निगम के पास 1300 नई बसें आई हैं। महेश्वर सिंह ने अपने प्रश्न में कहा कि नई बसें हिमाचल की भौगोलिक स्थिति को देकर नहीं बनी है। इन बसों को मोड़ने में दिक्कतें आ रही हैं।
विज्ञापन

बाली ने कहा लॉबिंग कर रहे कुछ लोग

परिवहन मंत्री जीएस बाली ने सदन में बताया कि कुछेक लोग निजी ऑपरेटरों के लिए लॉबिंग कर रहे हैं। ये लोग जनता का हित नहीं देख सकते हैं। उन्होंने कहा कि ये लोग डिसाइड करें कि बस चलाएं या फिर बंद कर दें।

परिवहन मंत्री जीएस बाली ने कहा कि परिवहन विभाग ने नए रूटों की सूची तैयार कर ली है, ऑपरेटर नई रूटों पर बसें चलने के लिए आवेदन कर सकता है। उन्होंने कहा कि ऑपरेटर उन्हीं रूटों के लिए आवेदन करते हैं, जो फायदे में होते हैं।

नेरवा भेजी जाएंगी बसें
चौपाल के निर्दलीय विधायक बलवीर वर्मा ने अपने निर्वाचन क्षेत्र के दुर्गम नेरवा क्षेत्र के लिए नई बसें चलाने का मामला सदन में उठाया। इस पर परिवहन मंत्री जीएस बाली बोले कि छोटी बसें सरकार के पास छह सौ हैं।

नेरवा सरकार की प्राथमिकता में है। इस बारे में सीएम ने भी आदेश दिए हैं। जल्द ही बसें वहां भेजी जाएंगी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें