बेरोजगारों युवाओं के लिए नौकरी का सुनहरा मौका है। कर्मचारियों की कमी से जूझ रहे अग्निशमन विभाग को मजबूत करने के लिए कवायद शुरू हो गई है। इसके तहत विभाग में फायरमैन के 110 पदों पर जल्द ही भर्ती प्रक्रिया शुरू हो जाएगी।
इसके अलावा 50 चालक कम पंप आपरेटरों के लिए भी अगले हफ्ते तक आवेदन प्रक्रिया शुरू हो जाएगी। भर्ती प्रक्रिया शुरू करने की तैयारी पूरी हो गई है। अब अगले हफ्ते तक विभाग इन पदों के लिए विज्ञापन जारी कर सकता है।
पिछली कैबिनेट बैठक के दौरान मंजूरी मिलने के बाद अग्निशमन विभाग अगले हफ्ते 110 फायरमैन और 50 चालक कम पंप आपरेटरों के लिए विज्ञापन जारी करने जा रहा है। इन पदों को भर्ती शुरू करने के लिए प्रक्रिया अंतिम दौर में हैं।