फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फॉरेस्ट गार्ड के सैंकड़ों पदों पर भर्ती, करें आवेदन

विज्ञापन
विज्ञापन
हिमाचल में वन विभाग के विभिन्न सर्कल में फारेस्ट गार्ड के खाली पदों पर भर्ती प्रक्रिया शुरू हो गई है। इस कड़ी में प्रदेश में सैंकड़ों पद भरे जाएंगे। ये सभी भर्तियां 12वीं पास उम्मीदवारों के लिए हैं। सबसे पहले धर्मशाला सर्कल में भर्ती की जा रही है।
विज्ञापन


यहां कुल 25 पदों के लिए आवेदन मांगें जा रहे हैं। ये पद अभी अनुबंध आधार पर भरे जाएंगे। इच्छुक उम्मीदवार 7 फरवरी तक आवेदन कर सकते हैं। सभी आवेदन डाक के माध्यम से धर्मशाला पहुंच जाने चाहिएं।

इसके अलावा जनजातीय जिलों के उम्मीदवारों के आवेदन 22 फरवरी तक पहुंच जाने चाहिए। महिला उम्मीदवार भी इन पदों के लिए आवेदन कर सकती हैं।

किसके लिए कितने पद

धर्मशाला सर्कल में सामान्य वर्ग के लिए कुल 13 पद शामिल हैं। इनमें 7 पद, गृहरक्षक के लिए 2, भूतपूर्व सैनिकों के लिए एक और आईआरडीपी के 2 पद शामिल हैं। इसके अलावा अनुसूचित जाति के लिए 6, अनुसूचित जनजाति के लिए 1 और ओबीसी के लिए 5 पद खाली हैं।

इनके लिए कोई भी युवा जो भारत का नागरिक है, वो आवेदन कर सकता है। आवेदन की आयु 18 से 30 साल के बीच की होनी चाहिए जबकि रोजगार कार्यालय में पंजीकृत होना भी अनिवार्य है।

आरक्षित वर्गों के लिए अधिकतम आयु सीमा में पांच साल तक की छूट दी जाएगी।

मंडी सर्कल में भी भर्ती

मंडी सर्कल में भी 10 पदों पर भर्तियां होने वाली हैं। यहां पर सामान्य वर्ग के उम्मीदवारों के लिए कुल 5 पद हैं जबकि अनुसूचित जाति के लिए तीन, अनुसूचित जनजाति के लिए एक और ओबीसी के लिए एक पद रखा गया है।

इच्छुक उम्मीदवार अपने आवेदन मंडी सर्कल कार्यालय को भेज सकते हैं। इसके अलावा वेबसाइट hpforest.nic.in से भी जानकारी हासिल कर सकते हैं।

उम्मीदवार फोन नंबर 01905 235447 और 235379 नंबर पर संपर्क कर सकते हैं।

ये योग्यताएं अनिवार्य

पुरुष वर्ग में कद की ऊंचाई 165 सेंटीमीटर रखी गई है जबकि महिला वर्ग के लिए 150 सेंटीमीटर निर्धारित की गई है। पुरुषों की छाती 79 जबकि महिलाओं के लिए 74 सेंटीमीटर है।

भर्ती प्रक्रिया तीन चरणों में पूरी की जाएगी। इसमें ग्राउंड टेस्ट के 25 नंबर, लिखित परीक्षा के 60 और साक्षात्कार के 15 अंक रखे गए हैं। जो उम्मीदवार ग्राउंड टेस्ट पास करेंगे वही, लिखित परीक्षा के लिए चुने जाएंगे।

लिखित परीक्षा में 80 प्रश्न पूछे जाएंगे। ये सभी वस्तुनिष्ठ होंगे ‌जो 65 मिनट में पूरे करने होंगे।
विज्ञापन

पर्सनल इंटरव्यू में इनके भी नंबर

लिखित परीक्षा में उत्तीर्ण उम्मीदवारों के लिए पर्सनल इंटरव्यू रखा जाएगा। इसमें एनसीसी सी प्रमाण पत्र के दो अंक, बी के एक अंक, नेशनल खिलाड़ी को तीन, राज्य स्तर के खिलाड़ी को एक और इंटर यूनिवर्सिटी स्तर के खिलाड़ी को एक अंक दिया जाएगा।

आवेदन अपने आवेदन निर्धारित प्रपत्र पर भर कर भेजें। इन पर आवेदक अपने हस्ताक्षर भी करें, अन्यथा ये रिजेक्ट किए जाएंगे। ग्राउंड टेस्ट के समय उम्मीदवार अपने सभी मूल प्रमाण पत्र लेकर आएं।

अधिक जानकारी के लिए उम्मीदवार धर्मशाला वृत के 01892-224959 और 228029 नंबरों पर संपर्क कर सकते हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें