फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिस में नौकरी का मौका, 776 पदों पर भर्ती

विज्ञापन
विज्ञापन
हिमाचल पुलिस में बंपर भर्तियां होने जा रही है। कांस्टेबल के कुल 776 पदों को भरने के लिए आवेदन मांगें गए हैं। इनमें 504 पुरुष कांस्टेबल, 112 ड्राइवर कांस्टेबल और 160 महिला कांस्टेबल के पदों पर भर्ती की जा रही है।
विज्ञापन


पुलिस विभाग ने इसके लिए आवेदन प्रक्रिया भी शुरू कर दी है। 15 अप्रैल तक इन पदों के लिए आवेदन कर सकते हैं। वहीं, लाहौल स्पीति, किन्नौर और चंबा के जनजातीय व दूर दराज इलाकों के युवा भी शामिल हैं।

सामान्य श्रेणी के आवेदनकर्ताओं को 120 रुपए जबकि आरक्षित वर्गों के उम्मीदवारों को 30 रुपए प्रोसेसिंग फीस भी फॉर्म के साथ जमा करवानी होगी। अंतिम तिथि के बाद किसी भी उम्मीदवार का आवेदन स्वीकार नहीं किया जाएगा।
विज्ञापन

ये योग्यताएं होना अनिवार्य

इन पदों को भरने के ‌लिए उम्मीदवारों के लिए योग्यताएं निर्धारित की गई हैं। सामान्य श्रेणी के वे उम्मीदवार इन पदों के लिए आवेदन कर सकते हैं जिनकी आयु 18 से 23 वर्ष के बीच होगी और 12वीं की परीक्षा पास की हों।

आरक्षित वर्गों के लिए आयुसीमा 18 से 25 साल और जमा दो परीक्षा पास रखी गई है। ग्राउंड टेस्ट में भाग लेने के लिए उम्मीदवार का कद पांच फुट 6 इंच होना चाहिए जबकि महिला उम्मीदवार का पांच फुट 2 इंच होनी चाहिए।

आरक्षित वर्गों के लिए कद की ऊंचाई पांच फुट 4 इंच, महिला उम्मीदवारों के लिए पांच फुट रखी गई है। इनके अलावा ओबीसी गोरखा, होमगार्ड जवान, आरक्षित वर्ग के होमगार्ड जवान, होमगार्ड गोरखा, स्पोर्ट्समैन आदि के लिए भी पद आरक्षित हैं। ये भी आवेदन कर सकते हैं।

किस जिले में कितने पद खाली?

जिला=====पुरुष पद===चालक पद==महिला पद==कुल
बिलासपुर===28========6==========9=========43
चंबा=======38=======9==========12=========59
हमीरपुर=====33======7===========11=========51
कांगड़ा======111======25==========35========171
क‌िन्‍नौर=====6========1===========2========9
कुल्‍लू=======32======7===========10========49
लाहौल स्पीति==2=======1===========1=========4
मंडी========74======16==========23========113
शिमला======60======13==========19========92
सिरमौर======39======9==========12========60
सोलन=======43======9==========14========66
ऊना========38======9==========12========59
विज्ञापन

ऐसे करें आवेदन

उम्मीदवार एचपी पुलिस की वेबसाइट पर जाकर फॉर्म डाउनलोड कर सकते हैं। एचपी पुलिस की वेबसाइट पर 'Download form' के ऑप्‍शन पर क्लिक करते ही ये फॉर्म खुल जाएगा। इसे प्रिंट करने के बाद आप इसे भर सकते हैं।

इसके बाद इस फॉर्म के साथ जरूरी प्रमाण पत्र, प्रोसेसिंग फीस, फोटोग्राफ आदि अटैच करें। प्रोसेसिंग फीस का भुगतान आईपीओ या बैंक ड्राफ्ट के तौर पर भी किया जा सकता है। सभी जिला मुख्यालयों पर सबसे पहले ग्राउंड टेस्ट करवाया गया।

इसमें पास होने वाले उम्मीदवारों के लिए लिखित परीक्षा और फिर साक्षात्कार करवाए जाएंगे। अतिम चयनित उम्मीदवारों को 5910-20200 के अनुसार वेतनमान दिया जाएगा। ग्रेड पे 1900 रुपए रहेगी। सिर्फ वही उम्मीदवार आवेदन करें जिनका नाम हिमाचल के किसी रोजगार कार्यालय में दर्ज हों और हिमाचल का स्‍थाई निवासी हो। अधिक जानकारी के लिए एचपी पुलिस की वेबसाइट चैक कर सकते हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें