फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हिमाचल पुलिस में एक हजार जवानों की भर्ती, प्रपोजल तैयार

Mon, 13 Feb 2017 12:10 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला
विज्ञापन
विज्ञापन
चुनावी साल आने के साथ ही में हिमाचल सरकार किसानों, बागवानों के साथ ही युवाओं के लिए भी नौकरियों की सौगात देने की तैयारी में जुट गई है। इस क्रम में हिमाचल प्रदेश पुलिस विभाग में आने वाले समय में एक हजार कांस्टेबलों की भर्ती की जाएगी। इन पदों को भरने के लिए पुलिस महकमा भर्ती प्रस्ताव को अंतिम रूप देने में जुट गया हैं। 
विज्ञापन


प्रस्ताव में फाइनल होने पर मुख्यमंत्री बजट सत्र के दौरान इसकी घोषणा कर सकते हैं। चुनावी साल में हिमाचल सरकार बजट को लोक लुभावन बनाने में जुटी हुई है। इसी के तहत हिमाचल प्रदेश पुलिस में एक हजार कांस्टेबलों के पद भरने की कवायद शुरू हुई है। विभागीय सूत्रों के तहत करीब 800 पुरुष और 200 महिला कांस्टेबलों की भर्ती का प्रस्ताव तैयार किया गया है।
विज्ञापन

विभाग में काफी पद चल रहे हैं खाली

मुख्यालय से इस संबंध में प्रस्ताव शासन को भेज दिया गया था लेकिन कुछ कमियों की वजह से गृह विभाग ने इसे वापस भेज दिया था। अब कमियां दूर कर प्रपोजल को अंतिम रूप दे दिया गया है। सूत्रों का कहना है कि आने वाले बजट सत्र के दौरान मुख्यमंत्री इन पदों को भरने का ऐलान कर सकते हैं।

बता दें, पिछले साल भी पुलिस विभाग में 1500 कांस्टेबलों के पदों पर भर्ती की गई थी। नाम न लिखने की शर्त पर एक आला अधिकारी ने बताया कि विभाग में बड़ी संख्या में पद रिक्त हैं। साथ ही नई चौकियों के अलावा अन्य इकाइयों को मजबूत करने के लिए मैन पावर की जरूरत हैं। इसी को देखते हुए भर्ती प्रस्ताव तैयार किया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें