फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्वास्थ्य विभाग करने वाला है 1000 स्टॉफ नर्सो और 300 डॉक्टरों की भर्ती

Tue, 12 Jun 2018 09:29 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, बिलासपुर
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रदेश में डॉक्टर और स्टॉफ नर्सो की कमी जूझ रहे स्वास्थ्य संस्थानों के लिए एक अच्छी खबर है। प्रदेश सरकार जल्द ही नियमित आधार पर 300 नए डॉक्टरों की भर्ती करेगी। 

विज्ञापन


इसके अलावा राज्य सरकार 1000 नई स्टॉफ नर्सो की भी भर्ती करने जा रही है। यह भर्ती कमीशन के माध्यम से होगी। यह बात राज्य के स्वास्थ्य मंत्री विपिन परमार ने बिलासपुर में पत्रकारों से अनौपचारिक बातचीत के दौरान कही। 

उन्होंने कहा कि राज्य में स्वास्थ्य संस्थानों में स्टॉफ की कमी को पूरा करने के लिए जल्द ही भर्ती प्रक्रिया को पूरा किया जाएगा। जिसके लिए औपचारिकताओं को पूरा किया जा रहा है। 

विज्ञापन

स्वास्थ्य संस्थानों में स्टॉफ की भारी कमी

उन्होंने कहा कि राज्य में स्वास्थ्य संस्थानों में स्टॉफ की कमी को पूरा करने के लिए जल्द ही भर्ती प्रक्रिया को पूरा किया जाएगा। जिसके लिए औपचारिकताओं को पूरा किया जा रहा है। 

कहा कि डॉक्टरों की कमी को पूरा करने के लिए 300 डॉक्टरों को नियमित आधार पर भर्ती किया जाएगा। कहा कि राज्य में लोगों की सुविधा के लिए जगह-जगह खोले गए स्वास्थ्य संस्थानों के कारण स्टॉफ की कमी का सामना करना पड़ रहा है। 

लेकिन उन्होंने आश्वासत किया की इस समस्या को जल्द ही दूर कर दिया जाएगा। उल्लेखनीय है कि बिलासपुर जिला में ही विभिन्न संस्थानों में दर्जनों डॉक्टरों और अन्य स्टॉफ के पद रिक्त चल रहे है। 
विज्ञापन

16 जून काे हाेगा मेडिकल कॉलेज का उदघाटन

जिस कारण लोगों भारी परेशानियों का सामाना करना पड़ रहा है। हालत ऐसी है कि लोगों को छोटे छोटे उपचार के लिए भी कई किमी के चक्कर काटने पड़ रहे है।  राज्य के स्वास्थ्य मंत्री ने कहा कि हमीरपुर में खुल रहे मेडिकल कॉलेज का उदघाटन 16 जून का होने जा रहा है।

इसके अलावा नेरचौक मेडिकल कॉलेज को श्विविद्यालय का दर्जा दिया गया है। जिसका आने वाले समय में लोगों को लाभ मिलेगा। उन्होंने कहा कि राज्य और केंद्र सरकार लोगों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं मुहैया करवाने को बचनबद्ध है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें