जिला कांगड़ा स्थित मॉडर्न आईटीआई परागपुर में बेरोजगारों के लिए नौकरी का मौका मिलने जा रहा है। यहां लावा मोबाइल कंपनी 21 नवंबर को अप्रेंटेशिप के लिए कैंपस साक्षात्कार लेगी। इसमें इलैक्ट्रीशियन, फिटर और इलेक्ट्रॉनिक्स मेकेनिक ट्रेड में पास आईटीआई प्रशिक्षार्थी भाग ले सकते हैं।
साक्षात्कार में भाग लेने वाले परीक्षार्थियों के मैट्रिक में 40 और आईटीआई में 50 फीसदी अंक होने जरूरी हैं। आयु सीमा एक मई 2017 तक 18 से 22 वर्ष के मध्य होनी चाहिए। यह भर्ती केवल लड़कों के लिए है।
चयनित युवाओं को 8250 रुपये प्रतिमाह सहित सस्ता खाना, मुफ्त वर्दी और अन्य सुविधाएं मिलेंगी। इसी दिन जमा दो (आर्ट्स, साइंस और कॉमर्स) कर चुके अभ्यर्थियों का चयन बैचलर वोकेशनल के लिए होगा।
इसमें एक जून 2016 तक 18 से 21 वर्ष आयु पूरी कर चुके अभ्यर्थी भाग ले सकते हैं। चयन होने पर 8150 रुपये प्रतिमाह के अलावा सस्ता खाना, मुफ्त वर्दी और अन्य सुविधाएं मिलेंगी।
संस्थान के प्रधानाचार्य इंजीनियर सुरजीत ठाकुर ने बताया कि कैंपस साक्षात्कार में भाग लेने वाले प्रशिक्षार्थी अपने मूल प्रमाणपत्रों, फोटोयुक्त पहचान पत्र और आधार कार्ड सहित चार पासपोर्ट साइज फोटो साथ लेकर सुबह नौ बजे मॉडर्न आईटीआई परागपुर में पहुंचें।