राज्य बिजली बोर्ड में जल्द ही खाली पदों को भरने के लिए भर्ती प्रक्रिया शुरू की जा रही है। सर्विस कमेटी ने इस साल नई भर्तियां करने का फैसला लिया है।
कमेटी ने कुल 777 पद भरने का फैसला लिया है जिसकी प्रक्रिया जल्द ही शुरू की जाएगी। ये पद विभिन्न श्रेणियों में भरे जाने हैं।
हालांकि बोर्ड ने कर्मचारियों को ग्रेड पे देने को लेकर अभी कोई फैसला नहीं लिया है जिससे कर्मचारियों में निराशा है।