फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

HPPSC: कृषि विकास अधिकारी, सहायक जिला न्यायवादी के भरेंगे 77 पद

Wed, 24 Nov 2021 08:45 PM IST
अरविन्द ठाकुर अमर उजाला ब्यूरो, शिमला

सार

कृषि विकास अधिकारी के 52 और सहायक जिला न्यायवादी के 25 पद भरे जाएंगे।  आवेदक 21 दिसंबर तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
विज्ञापन
राज्य लोकसेवा आयोग - फोटो : Social Media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राज्य लोकसेवा आयोग के माध्यम से कृषि विकास अधिकारी और सहायक जिला न्यायवादी के 77 पद भरे जाएंगे। आयोग ने बुधवार को भर्ती के लिए अधिसूचना जारी कर दी है। आवेदक 21 दिसंबर तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। कृषि विकास अधिकारी के 52 और सहायक जिला न्यायवादी के 25 पद भरे जाएंगे। कृषि विकास अधिकारी के पदों के लिए 18 से 45 वर्ष की आयु और सहायक जिला न्यायवादी के पदों के लिए 18 से 35 वर्ष की आयु वाले पात्र होंगे।

विज्ञापन


आवेदन के समय सामान्य श्रेणी के आवेदकों को 400 रुपये फीस चुकानी होगी, जबकि आरक्षित वर्ग से 100 रुपये फीस ली जाएगी। महिलाओं और दिव्यांगजनों के लिए फीस में छूट दी गई है। कृषि में बीएससी या एमएससी करने वाले कृषि विकास अधिकारी के पदों के लिए आवेदन कर सकते हैं। सहायक जिला न्यायवादी के पदों के लिए कानून में डिग्री करने वाले और दो वर्ष तक वकालत करने वाले आवेदन करने के लिए पात्र होंगे। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें