फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

निजी कंपनियों में नौकरी का मौका, 644 पदों को भरने की तैयारी, वेतन भी मिलेगा शानदार

Tue, 25 Jun 2019 05:06 PM IST
Krishan Singh न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बिलासपुर
विज्ञापन
विज्ञापन

हिमाचल के युवाओं के लिए रोजगार के अवसर खुलने वाले हैं। निजी कंपनियां 644 पदों को भरेंगी। कंपनी की ओर से चयनित किए जाने वाले युवाओं को शुरुआत में 10500 से 20300 तक वेतन दिया जाएगा।

विज्ञापन


युवाओं को मोहाली, पंचकूला और जीरकपुर के अलावा बद्दी में नियुक्ति दी जाएगी। चयनित युवाओं को 29 तक कंपनियों में ज्वाइनिंग देनी होगी। यह जानकारी हिमाचल मैनपॉवर कंपनी एसोसिएशन लिमिटेड के जीएम अविनाश शर्मा ने दी।

उन्होंने बताया कि युवाओं के लिए वर्धमान टैक्सटाइल, जेस्टार सिक्योरिटी, इमीग्रेशन प्राइवेट लिमिटेड आदि कंपनियों में रोजगार का मौका मिलेगा। विभिन्न श्रेणियों में 644 पद भरे जाने हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

लिखित परीक्षा और साक्षात्कार के आधार पर चयन

उन्होंने बताया कि कस्टमर केयर एग्जीक्यूटिव के 60, टैली सेल्ज एग्जीक्यूटिव के 50, वरिष्ठ काउंसलर 40, सिविल सिक्योरिटी गार्ड के 253, सिविल सिक्योरिटी सुपरवाइजर के 38, डाटा एंट्री ऑपरेटर 22, इलेक्ट्रिशियन के 125 पद नियमित भरे जाएंगे।

उक्त पदों के लिए युवा पद नाम के साथ एचएमपीए लिमिटेड बीबीएमबी कॉलोनी नया बाजार सुंदरनगर के पत्ते पर 2 जुलाई से आवेदन भेज सकते हैं। इसके बाद लिखित परीक्षा और साक्षात्कार लिए जाएंगे।

युवाओं को आवेदन के साथ चरित्र प्रमाण पत्र देना होगा। चुने गए युवाओं को कंपनी की ओर से पीएफ, ईएसआई, ओवरटाइम, वर्दी, रहने खाने की सुविधा के अलावा इश्योरेंस की सुविधा भी मुहैया करवाई जाएगी। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें