फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फायरमैन के 35 पदों पर भर्ती, 27 फरवरी तक करें आवेदन

Sun, 09 Feb 2020 05:00 AM IST
अरविन्द ठाकुर विपिन चौधरी, अमर उजाला, धर्मशाला
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
विज्ञापन

हिमाचल प्रदेश अग्निशमन सेवा विभाग में फायरमैन (वर्ग-111) अराजपत्रित कर्मचारियों की 35 पदों पर भर्ती होगी। भर्ती प्रक्रिया बैचवाइज आधार पर एक वर्ष के लिए अनुबंध आधार पर की जाएगी। एक साल बाद अनुबंध को और बढ़ाया जा सकता है। पात्र अभ्यर्थियों को 27  फरवरी तक मुख्य अग्निशमन अधिकारी हिमाचल प्रदेश को आवेदन करना होगा।

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार बैचवाइज आधार पर भरे जाने वाले इन पदों में सामान्य वर्ग के 18, अनुसूचित जाति वर्ग के आठ, अनुसूचित जनजाति वर्ग के दो और अन्य पिछड़ा वर्ग के सात भरे जाएंगे। फायरमैन पद को आवेदन के लिए अभ्यर्थी का हिमाचल प्रदेश होमगार्ड का सदस्य होना या पूर्व सैनिक होना अनिवार्य है। किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से जमा दो की परीक्षा पास करना और हिमाचल प्रदेश अग्निशमन सेवा विभाग की ओर से संचालित एलिमेंटरी फायर कोर्स उत्तीर्ण होना अनिवार्य है। पात्र उम्मीदवारों की चयन प्रक्रिया 12 मार्च से शुरू होगी।

विज्ञापन

इन बैचों के अभ्यर्थी होंगे पात्र

अग्निशमन विभाग के अनुसार सामान्य श्रेणी के लिए एलिमेंटरी फायर कोर्स का 65वां या इससे पूर्व के बैच से पास आउट अभ्यर्थी आवेदन कर सकते हैं। सामान्य श्रेणी के पूर्व सैनिक 94वां, सामान्य श्रेणी स्वतंत्रता सेनानियों के आश्रित 94वां, सामान्य श्रेणी ईडब्ल्यूएस के 94वां, अनुसूचित जाति से संबंधित अभ्यर्थियों के लिए 65वां या इससे पूर्व का बैच, जबकि अनुसूचित जाति बीपीएल के लिए 94वां, अनुसूचित जाति पूर्व सैनिक 94वां, अनुसूचित जनजाति 94वां, अनुसूचित जनजाति पूर्व सैनिक 94वां व अन्य पिछड़ा वर्ग, इससे संबंधित बीपीएल और पूर्व सैनिकों के लिए 94वां या इससे पूर्व का बैच एलिमेंटरी फायर कोर्स का उत्तीर्ण किया जाना आवश्यक होगा। 

अग्निशमन विभाग में बैचवाइज आधार पर फायरमैनों के 35 पद भरे जाएंगे। इसके लिए एलिमेंटरी फायर कोर्स उत्तीर्ण करने वाले पात्र अभ्यर्थी 27 फरवरी तक आवेदन कर सकते हैं। - डॉ. अतुल वर्मा, अतिरिक्त महानिदेशक एवं निदेशक अग्निशमन सेवाएं हिमाचल प्रदेश
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें