फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हिमाचल में रिकॉर्ड तोड़ गर्मी, केलांग का पारा 20 के पार, शिमला में भी छूटने लगे पसीने

Fri, 22 May 2020 08:52 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
विज्ञापन
हिमाचल में रिकॉर्ड गर्मी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

हिमाचल में मई की गर्मी ने रंग दिखाना शुरू कर दिया है। शुक्रवार प्रदेश में इस सीजन का सबसे गर्म दिन दर्ज हुआ। ऊना में अधिकतम तापमान 42.8 डिग्री दर्ज हुआ। शिमला में भी पारा 28 डिग्री पहुंचते ही पसीने छूटना शुरू हो गए हैं। बर्फ से लकदक रहने वाले केलांग का अधिकतम पारा भी 20.3 डिग्री पहुंच गया है। मैदानी जिलों में गर्मी बढ़ने के साथ लू चलना शुरू हो गई है।

विज्ञापन


दिन के समय ऊना, बिलासपुर, हमीरपुर और कांगड़ा में सड़कें सुनसान ही नजर आई। मौसम विज्ञान केंद्र शिमला ने आगामी तीन दिनों के दौरान मौसम साफ रहने की संभावना जताई है। मध्य पर्वतीय जिलों के एक-दो स्थानों में हल्की बारिश का पूर्वानुमान है। 26 और 27 मई को प्रदेश के कुछ क्षेत्रों में बारिश होने के आसार हैं।



 
विज्ञापन

रोहतांग दर्रा - फोटो : अमर उजाला
शुक्रवार को ऊना सहित प्रदेश के नौ स्थानों पर अधिकतम तापमान 34 डिग्री से अधिक दर्ज हुआ। सुंदरनगर में अधिकतम तापमान 38.3, बिलासपुर में 38.0, हमीरपुर में 37.8, कांगड़ा में 37.3, भुंतर में 35.6, चंबा में 36.2, नाहन में 34.6, सोलन में 34.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ।

धर्मशाला में अधिकतम तापमान 29.6, शिमला में 28.0, कल्पा में 25.6, डलहौजी में 23.4 और केलांग में 20.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ। उधर, अधिकतम तापमान में बढ़ोतरी होते ही न्यूनतम तापमान भी चढ़ना शुरू हो गया है।

गुरुवार रात को नाहन में न्यूनतम तापमान 22.1, बिलासपुर में 20.5, हमीरपुर में 20.5, ऊना में 17.6, कांगड़ा में 19.0, शिमला में 17.4 और केलांग में 5.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें