फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हिमाचल कांग्रेस में होगा बड़ा बदलाव, प्रदेश प्रभारी से की सिफारिश

Tue, 11 Jun 2019 10:48 AM IST
Krishan Singh न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
विज्ञापन
- फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

लोकसभा चुनाव में करारी हार के बाद पहली समीक्षा बैठक में पार्टी की प्रदेश प्रभारी रजनी पाटिल से हिमाचल कांग्रेस के पदाधिकारियों को बदलने की एकमत सिफारिश की गई।

विज्ञापन


प्रभारी को चारों प्रत्याशियों ने सील बंद लिफाफे में अपनी रिपोर्ट सौंप दी हैं। इसे अब हाईकमान को सौंपा जाएगा। देरी से पहुंचने के चलते पाटिल ने प्रत्याशियों, विधायकों और अन्य नेताओं की एक साथ बैठक ली।

विज्ञापन

कांग्रेस नेताओं ने तुरंत पीसीसी, डीसीसी, बीसीसी और फ्रंटल संगठनों के पदाधिकारियों को बदलने को कहा है। कांग्रेस के विभिन्न विभागों के पावें भी सुदृढ़ करने की जरूरत महसूस की है। वहीं, उपचुनाव से पहले पार्टी की जड़ों को अधिक मजबूत बनाने को कहा ताकि भाजपा को कड़ी चुनौती दी जा सके।

प्रभारी रजनी पाटिल ने कहा कि कांग्रेसी हार से अपना मनोबल न टूटने दें। एकजुट होकर जुट जाएं। एक ही व्यक्ति के पास पार्टी और संगठन के कई पद सौंपने और लोस चुनाव में बूथों में ड्यूटी देने नहीं पहुंचने पर भी आपत्ति जताई गई। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें