फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दशहरा पर दूर हुई मंदी, सोलन में 45 करोड़ का कारोबार

Wed, 09 Oct 2019 11:35 AM IST
Krishan Singh न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सोलन
विज्ञापन
- फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

लगातार मंदी का असर झेल रहे शहर के कारोबारियों के लिए दशहरा शुभ शगुन साबित हुआ है। मंदी के रावण से पार पाते हुए मंगलवार को सोलन शहर में करीब 45 करोड़ रुपये का कारोबार हुआ है। इस दौरान ज्वेलरी, कपड़ों, इलेक्ट्रॉनिक्स और मिठाई की दुकानों पर लोगों की भीड़ रही। बड़े-बड़े शोरूम के बाहर लोग कतारों में खड़े नजर आए। ऑटो सेक्टर में भी खूब बिकवाली हुई है। मंगलवार को दोपहिया और कारों की बिक्री में तेजी आई।

विज्ञापन


सभी नामी शोरूम में लोगों का जमघट लगा रहा। नवरात्र से अब तक कारोबारियों के लिए त्योहार अच्छे रहे हैं। आभूषण खरीदने पहुंचे लोगों ने आगे आने वाले करवाचौथ और दूसरे त्योहारों के लिए भी बुकिंग करवाई है। जानकारी के अनुसार दशहरा के दौरान बिक्री में 20 प्रतिशत का इजाफा हो जाता है। मंगलवार को दशहरे को लेकर अति व्यस्त मालरोड सहित मुख्य बाजार में लोगों की भारी आवाजाही रही।

इसी के साथ मिठाई, ज्वेलरी सहित अन्य दुकानों पर लोगों की भीड़ खरीदारी करने को उमड़ी। छुट्टी होने के कारण स्थानीय ही नहीं, बल्कि आसपास के क्षेत्रों से भी लोग अपने परिवार सहित सैर सपाटे और खरीदारी के लिए पहुंचे। यही नहीं दोपहर के समय में ही अधिकतर लोगों ने ठोडो मैदान में दस्तक देनी शुरू कर दी। जहां बच्चों ने रावण के पुतलों को देखकर अपना मनोरंजन किया और वहां सजी दुकानों पर खरीदारी की।
विज्ञापन


इसी के साथ मैदान में लगे छोटे झूलों पर बच्चों ने खूब मस्ती की। वर्मा ज्वेलर के एमडी अक्षय वर्मा ने बताया कि ज्वेलरी के कारोबार में 30 प्रतिशत की बढ़ोतरी हुई है। दशहरे में लोगों ने खरीदारी की और आने वाले करवाचौथ के त्यौहार की भी बुकिंग की है, जबकि भूषण ज्वेलर के मालिक विनय गुप्ता ने बताया कि खरीदारों की भीड़ बढ़ी है और दशहरे की वजह से कारोबार में तेजी आई है।

उधर, व्यापार मंडल के प्रधान मुकेश गुप्ता ने बताया कि दशहरे को लेकर कारोबारियों की सेल में 20 प्रतिशत बिक्री बढ़ जाती है। बताया कि पूरे दिन में करीब 45 करोड़ रुपये की बिक्री कुल मिलाकर हुई है। अब दिवाली और करवाचौथ से भी ऐसी ही उम्मीदें बंध गई हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें